फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालोद में तीन शातिर ठग गिरफ्तार: ATM कार्ड बदलकर करते ठगी, मजबूरी का उठाते थे फायदा; ऐसे दबोचा

Tue, 13 Aug 2024 09:18 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोद

सार

बालोद में कोतवाली पुलिस ने लोगों से एटीएम बदलकर ठगी करने वाले तीन ठगों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से भारी मात्रा में एटीएम कार्ड, मोबाइल और स्वाइप मशीन बरामद हुई है।
विज्ञापन
ठगी करने वाले तीन गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली पुलिस ने एटीएम कार्ड को बदलकर लाखों की ठगी करने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों के कब्जे से 142 नग एटीएम कार्ड, पांच मोबाइल, एक स्वाइप मशीन सहित 25 हजार रुपये नगदी रकम बरामद की है।
विज्ञापन


तीनों आरोपी उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश और राजस्थान के रहने वाले हैं। दरअसल, तीनों आरोपी लोगों की मदद करने के बहाने से एटीएम कार्ड को बदलकर अपने पास रख लेते थे और दूसरे एटीएम कार्ड को थमा देते थे।

लोगों के एटीएम कार्ड को अपने पास रखकर उसमें से पैसे निकाल लेते थे। तीनों आरोपी बालोद सहित कवर्धा, सुकमा राजनांदगांव, सरगुजा, कोरबा, दुर्ग बेमेतरा सहित अन्य जिलों में भी इसी तरह से लोगों को ठगी का शिकार बनाते थे। - देवांश सिंह राठौर, एसडीओपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें