फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संसदीय सचिव के प्रतिनिधि के ज्वैलरी शोरूम में चोरी: शटर तोड़कर लाखों के गहने ले गए चोर, चार संदिग्धों की तलाश

Sun, 25 Jun 2023 02:00 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोद

सार

थाना प्रभारी शिशिर पांडेय ने बताया कि, दुकान मालिक के साथ मिलकर चोरी की राशि के बारे में हिसाब लगाया जा रहा है। ज्वैलरी और नगदी का मिलान हो रहा है। इसके बाद ही चोरी को लेकर सही राशि सामने आ सकेगी। 
विज्ञापन
विधायक प्रतिनिधि राजेश बाफना के ज्वैलरी शोरूम में चोरी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के बालोद में शनिवार देर रात गुंडरदेही विधायक और संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद के प्रतिनिधि राजेश बाफना के ज्वेलरी शोरूम से लाखों रुपये की चोरी हो गई। चोर दुकान का शटर तोड़कर अंदर रखी ज्वैलरी और रुपये ले गए। अपने साथ चोर वहां लगे सीसीटीवी कैमरे के डीवीआर भी ले गए हैं। पुलिस को कुछ दुकानों में लगे सीसीटीवी से चार लोगों के फुटेज मिले हैं। इन्हें संदिग्ध मानकर तलाश की जा रही है। अभी चोरी का हिसाब किया जा रहा है। आशंका है कि मामला करोड़ों का हो सकता है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, राजेश बाफना कांग्रस के महामंत्री भी हैं। उनकी अर्जुंदा क्षेत्र में बाफना ज्वैलर्स के नाम से शोरूम है। देर रात चोरों ने इसी शोरूम को निशाना बनाया है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज में चार नकाबपोश संदिग्ध नजर आए हैं। उनकी तलाश के लिए पुलिस और साइबर सेल की टीम संयुक्त रूप से जांच कर रही है। उनके शोरूम में चोरी की सूचना पर हड़कंप मचा हुआ है। कांग्रेस के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं। अभी तक चोरी के संबंध में कुछ खास जानकारी सामने नहीं आ सकी है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें