बालोद में सड़क हादसे में 12 वर्षीय स्कूली छात्र की मौत के मामले में पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है। दरअसल बालोद थाना क्षेत्र के ग्राम निपानी में स्थित स्वामी आत्मानन्द स्कूल में पढ़ने वाले स्कुली बच्चों से भरी टाटा मैजिक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें एक स्कुली बालक की मौत हो गई जबकि चार अन्य बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया है जिसे धमतरी जिला अस्पताल रेफर किया गया है पूरे मामले में पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है और जांच शुरू कर दी है। बच्चे यहां सुबह सोन्हपुर से निपानी की ओर जा रहे थे आरोपी वाहन चालक का नाम संजू बताया जा रहा है वहीं मृतक कुणाल साहू बेलोदी गांव का रहने वाला है।
शराब के नशे में था ड्राइवर
बालोद जिले की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक जोशी ने बताया कि पूरे मामले में ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है और प्रथम दृष्टि आई यह मामला पाया गया है कि शराब की नशे में ड्राइवर दूध था उसका डाक्टरी मुलाहिजा भी किया गया है और मामले में आगे जांच की जा रही है उन्होंने कहा कि बाकी चार अन्य बच्चे जिनका इलाज धमतरी में किया जा रहा है यह बड़ा ही दुखद घटना है और आने वाले दिनों में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो इसलिए निजी तौर पर स्कूलों में लगने वाले वाहनों की वेरिफिकेशन भी की जाएगी ड्राइवर का नाम संजू साहू बताया जा रहा है।
गुरुर पुलिस कर रही जांच
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दुर्घटना में हत्या कृत करने का मामला पंजीबद्ध किया गया है और गुरूर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है उनको आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है आपको बता दें कि इस घटना के बाद से सभी बच्चों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है घटना के वक्त वन में लगभग 12 बच्चे सवार थे और ड्राइवर संजू साहू ने लापरवाही करते हुए मोड़ के पास गाड़ी को पलटा दिया।
मां बाप का इकलौता चिराग था कुणाल
हादसे में जान गंवाने वाले मासूम छात्र कुणाल साहू के परिजन दिलीप गंगवार से जब हमने फोन पर जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि कुणाल अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था उसकी एक बड़ी बहन थी जो की विवाह कर चुकी है और यही अब अपने घर परिवार के इकलौता चिराग का इस घटना से उनके माता-पिता का बुरा हाल है और स्थिति काफी अनियंत्रित हो चुकी थी हमने उसके पिताजी को जैसे तैसे संभाल यहां हादसा दखल है इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं होनी चाहिए।