फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG News: क्वांर नवरात्रि में गंगामैया झलमला मंदिर के लिए विशेष यातायात व्यवस्था, रूट डायवर्जन लागू

Sat, 20 Sep 2025 10:43 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बालोद

सार

बालोद प्रशासन ने 22 सितंबर से एक अक्तूबर तक क्वांर नवरात्रि के दौरान गंगामैया मंदिर झलमला में भारी भीड़ को देखते हुए बड़े मालवाहक वाहनों के लिए वैकल्पिक रूट निर्धारित किए, जैसे धमतरी से गुरूर-पड़कीभाठ बायपास होकर जाना होगा। एसपी योगेश पटेल ने सुगम-सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने की अपील की।
विज्ञापन
झलमला मंदिर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगामी क्वांर नवरात्रि पर्व को देखते हुए गंगामैया मंदिर झलमला में होने वाले धार्मिक अनुष्ठानों, ज्योति कलश स्थापना और मेले के दौरान श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़-भाड़ को देखते हुए जिला पुलिस प्रशासन ने विशेष यातायात व्यवस्था की घोषणा की है। इस दौरान बड़े मालवाहक वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किया गया है। यह व्यवस्था 22 सितंबर से 1 अक्टूबर तक लागू रहेगी।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर के मार्गदर्शन और एसडीओपी देवांश सिंह राठौर एवं यातायात प्रभारी निरीक्षक रविशंकर पांडेय के नेतृत्व में यह योजना बनाई गई है ताकि श्रद्धालुओं को सुगम व सुरक्षित यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराई जा सके।

सड़क यातायात के लिए रूट डायवर्जन

क्वांर नवरात्रि पर्व के दौरान बड़े मालवाहक वाहनों पर झलमला मार्ग से होकर गमनागमन प्रतिबंधित रहेगा। उनके लिए परिवर्तित मार्ग इस प्रकार रहेगा।
धमतरी से आने वाले बड़े वाहन : धमतरी–गुरूर–झलमला तिराहा–पड़कीभाठ बायपास–पाररास होकर बटेरा चौक लोहारा से आगे बढ़ें।
दुर्ग से आने वाले वाहन : दुर्ग–गुंडरदेही–पड़कीभाठ बायपास होते हुए बटेरा चौक लोहारा से आगे बढ़ें।
राजहरा से आने वाले वाहन : राजहरा–कुसुमकसा–बटेरा चौक लोहारा–पाररास बायपास–पड़कीभाठ होकर आगे बढ़ें।
राजनांदगांव से आने वाले वाहन : राजनांदगांव–लोहारा–बटेरा चौक–पाररास बायपास–पड़कीभाठ मार्ग से गतव्य स्थान की ओर बढ़ें।
यह रूट डायवर्जन सभी भारी वाहनों पर 22 सितंबर से 1 अक्टूबर तक प्रभावी रहेगा।

श्रद्धालुओं के लिए पार्किंग व्यवस्था
झलमला मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं और आम नागरिकों की सुविधा के लिए चार अलग-अलग पार्किंग स्थल तैयार किए गए हैं।
धमतरी–गुरूर की ओर से आने वाले दर्शनार्थी : पुलिस कॉलोनी परिसर, झलमला
दुर्ग–गुंडरदेही की ओर से आने वाले दर्शनार्थी : झलमला बाजार चौक
राजहरा–राजनांदगांव की ओर से आने वाले दर्शनार्थी : सिवनी मैदान पार्किंग
अतिरिक्त पार्किंग स्थल : बालोद बाजार, हीरापुर मोड़ के सामने

प्रशासन की अपील
पुलिस प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों में ही वाहन खड़े करें और वहीं से सवारी उतारें। वहीं मालवाहक वाहन चालक, परिचालक और मालिकों से निवेदन किया गया है कि वे सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए निर्धारित वैकल्पिक मार्ग का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें