फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balod: विकसित भारत, विकसित छत्तीसगढ़ कार्यक्रम में पीएम बोले- हर घर को 'सूर्य घर' बनाना चाहता है मोदी

Sat, 24 Feb 2024 04:43 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बालोद

सार

प्रधानमंत्री ने इस मौके पर वर्चुअल माध्यम से बालोद वासियों को संबोधित करते हुए कहा कि, मोदी हर घर को 'सूर्य घर' बनाना चाहता है। मोदी हर परिवार को घर में बिजली बनाकर, वही बिजली बेचकर कमाई का एक और साधन देना चाहता है।
विज्ञापन
विकसित भारत विकसित छत्तीसगढ़ कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बालोद जिले के ग्राम करहीभदर में विकसित भारत विकसित छत्तीसगढ़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया, यहां पर हितग्राही मूलक सामग्रियों का वितरण भी किया गया इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी सत्ताधारी दल के नेता, जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष पवन साहू ने कहा कि डबल इंजन की सरकार है और गांव गरीब किसान हर वर्ग के लिए सरकार जो कार्य कर रही है देश के प्रधानमंत्री को आज हमने आम जनता के साथ मिलकर सुना उन्होंने अपने भविष्य के सपनों को हम सब के बीच रखा है इस दौरान जरूरतमंद हितग्राहियों को मौके पर ही कीट प्रदान किया गया

विज्ञापन

कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रावल ने कहा कि इस योजना को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला और यहां तक की जितने हितग्राही हैं उन्हें भी लाभान्वित किया गया और इस आयोजन को लेकर जितने भी हमारे विभाग हैं उनके स्टाल भी लगाए गए थे वहीं अंतागढ़ के पूर्व विधायक एवं विधानसभा के सह प्रभारी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि, विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण गरीब, किसान, युवा और नारीशक्ति के सशक्तिकरण से होगा। विकसित छत्तीसगढ़ की नींव आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर से मजबूत होगी। लगभग 35 हजार करोड़ रुपए की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है।

 


भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्णकांत पवार ने कहा छत्तीसगढ़ में अब और नौकरी के रास्ते खुलेंगे। आज एनटीपीसी के 1600 मेगावोल्ट पावर प्लांट को राष्ट्र को समर्पित किया है। इस प्लांट से देशवासियों को बिजली उपलब्ध हो पाएगी मोदी जी के ये गारंटी है इसका लाभ हम सब को जरूर मिलेगा।

 

प्रधानमंत्री ने इस मौके पर वर्चुअल माध्यम से बालोद वासियों को संबोधित करते हुए कहा कि, मोदी हर घर को 'सूर्य घर' बनाना चाहता है। मोदी हर परिवार को घर में बिजली बनाकर, वही बिजली बेचकर कमाई का एक और साधन देना चाहता है। इसी उद्देश्य के साथ हमने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना शुरू की है। कांग्रेस ने सरकारें बार-बार बनाईं लेकिन भविष्य का भारत बनाना भूल गई क्योंकि उनके मन में सरकार बनाना ही था, देश को आगे बढ़ाना उनका एजेंडा ही नहीं था। आज भी कांग्रेस की राजनीति की दशा और दिशा यही है। कांग्रेस परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण से आगे सोच ही नहीं पाती।

विज्ञापन


पीएम मोदी ने कहा कि, डबल इंजन की सरकार अपनी गारंटी को पूरा कर रही है, लोगों को दो वर्ष का बकाया बोनस दिया जा चुका है। पीएससी परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर आदेश दे दिया गया है। बीजेपी जो कहती है वो कहकर दिखाती है, मोदी की गारंटी यानी गारंटी पूरा होने की गारंटी है। विकसित होने के किए जो कुछ चाहिए वो पहले था वो आज भी है। आजादी के बाद जिन्होंने लंबे समय तक शासन किया है, वो पाच साल के सफर को सोचकर काम करती रही। उनके मन में सरकार बनाना काम था। देश को आगे बढ़ाना उनके एजेंडे में नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें