फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालोद: नक्सल मोर्चे पर मिली सफलता पर मंत्री दयालदास बघेल बोले- पहले नक्सलवाद से थी पहचान, आज बड़ा दिन

Fri, 17 Oct 2025 03:21 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बालोद

सार

बालोद पहुंचे खाद्य मंत्री दयालदास बघेल का नक्सल मोर्चे की सफलता को लेकर बड़ा बयान, छत्तीसगढ़ के लिए सौभाग्य की बात है और पहले छत्तीसगढ़ को नक्सल के नाम से जाना जाता था।
विज्ञापन
मंत्री दयालदास बघेल व अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बालोद पहुंचे खाद्य मंत्री दयालदास बघेल का नक्सल मोर्चे की सफलता को लेकर बड़ा बयान, छत्तीसगढ़ के लिए सौभाग्य की बात है और पहले छत्तीसगढ़ को नक्सल के नाम से जाना जाता था बाहर से लोग आते थे तो घबराते थे, उन्होंने कहा कि देश के गृह मंत्री के द्वारा जो प्रयास किया गया उसमें काफी हद तक हमें सफलता मिल चुकी है, और गृह मंत्री के द्वारा मार्च में जो समय दिया गया है, उसमें सफलता मिलेगी और छत्तीसगढ़ नक्सल मुक्त होगा और बस्तर विकसित बस्तर कहलायेगा, दरअसल,प्रदेश के खाद्य मंत्री आत्मनिर्भर भारत को लेकर यहां पत्रकारों को संबोधित करने पहुंचे हुए थे।

विज्ञापन


खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान न केवल एक योजना है, बल्कि यह एक राष्ट्रव्यापी जनआंदोलन है। जो देश को सामाजिक, आर्थिक और तकनीकी रूप से स्वावलंबी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को आत्मनिर्भर बनने के संकल्प से जोड़ना है ताकि हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी का नारा साकार हो सके।

15 हजार 675 मंडलों में समितियों का गठन
खाद्य मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वोकल फॉर लोकल के आह्वान को सशक्त बनाने के लिए यह अभियान शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती के अवसर पर इस अभियान का औपचारिक शुभारंभ किया गया। जो देश के हर जिले और मंडल स्तर तक फैल चुका है।आगे मंत्री ने बताया कि अब तक 1033 जिलों में से 938 जिलों और 17702 मंडलों में से 15675 मंडलों में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान समितियों का सफल गठन हो चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें