फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी की गारंटी: सीएम साय लगातार पूरे कर रहे वादे, पवन साहू बोले- महतारी वंदन योजना मील का पत्थर होगी साबित

Sat, 09 Mar 2024 06:09 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बालोद

सार

नव नियुक्त जिला भाजपा महामंत्री राकेश यादव ने कहा कि महतारी वंदन योजना के द्वारा प्रदेश की पात्र हितग्राही महिलाओं को मासिक डीबीटी के रूप में प्रतिमाह 1000 रुपये की प्रथम माह की किस्त पात्र हितग्राहियों को 10 मार्च 2024 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा दोपहर दो बजे योजना की पहली मासिक किश्त की राशि का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
पवन साहू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने अपने जन घोषणा पत्र में विवाहित महिलाओं से मोदी जी की गारंटी के साथ वादा किया था। जिसे लेकर जिला भाजपा अध्यक्ष बालोद पवन साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता से मिले प्रचंड बहुमत से बनी विष्णु देव साय ने लगातार वादे पूरे करते हुए महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ सरकार की एक अभिनव पहल है। 

विज्ञापन


आगे कहा कि हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने छत्तीसगढ़ की महिलाओं को दी गई गारंटी को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में नई सरकार ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक अभिनव पहल की है। महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश की पात्र विवाहित महिलाओं को 12 हजार रुपये वार्षिक (एक हजार रूपए मासिक) भुगतान किये जाएंगे।  

प्रदेश में महिलाओं के आर्थिक स्वावलम्बन तथा उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सतत सुधार तथा परिवार में उनकी निर्णायक भूमिका सुदृढ करने समाज में महिलाओं के प्रति भेदभाव, असमानता एवं जागरूकता की कमी को दूर करने, स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सुधार करने तथा आर्थिक स्वावलम्बन एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ में “महतारी वंदन योजना” लागू किये जाने का निर्णय लिया गया है। जिसके लिए बालोद जिले की लाभार्थी महिलाओं की ओर से प्रधानमंत्री मोदी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त करता हूं।
विज्ञापन


वहीं नव नियुक्त जिला भाजपा महामंत्री राकेश यादव ने कहा कि महतारी वंदन योजना के द्वारा प्रदेश की पात्र हितग्राही महिलाओं को मासिक डीबीटी के रूप में प्रतिमाह 1000 रुपये की प्रथम माह की किस्त पात्र हितग्राहियों को 10 मार्च 2024 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा दोपहर दो बजे योजना की पहली मासिक किश्त की राशि का वितरण किया जाएगा। कुल राशि 655.57 करोड़ (छः सौ पचपन करोड़ संतावन लाख रुपये) डीबीटी के माध्यम से वितरित की जाएगी। 

महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए शुरू की गई महतारी वंदन योजना के लिए राज्य सरकार ने वर्ष 2024-25 के बजट में 3,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। महतारी वंदन योजना न केवल वित्तीय सुरक्षा प्रदान करती है बल्कि सामाजिक न्याय को बढ़ावा देने के लिए एक प्रतिबद्धता का प्रतीक भी है। महतारी वंदन योजना राज्य की सभी पात्र विवाहित महिलाओं को लाभ देगी। जिनकी आयु 1 जनवरी 2024 को 21 वर्ष से अधिक है। विधवा, तलाकशुदा, और परित्यक्त महिलाएं भी इस योजना के लिए पात्र हैं।

इतनी महिलाओं मिलेगा योजना का लाभ
सामाजिक सहायता योजनाओं के तहत विभिन्न पेंशन योजनाओं के माध्यम से प्रतिमाह 1000 रुपये से कम पेंशन हासिल करने वाली महिलाओं को यह योजना मदद करेगी। महतारी वंदन योजना के तहत इन महिलाओं को अतिरिक्त सहायता प्रदान की जाएगी ताकि वे प्रतिमाह 1000 रुपये की राशि प्राप्त कर सकें। महतारी वंदन योजना के अंतर्गत कुल अंतिम रूप से 70,12,600 पात्र आवेदक की अंतिम सूची एक मार्च 2024 को जारी की गई। 

पात्र हितग्राहियों में ग्रामीण क्षेत्र के 57,89,086 एवं शहरी क्षेत्र के आवेदन 12,23,514 हैं। पात्र आवेदिकाओं में अनुसूचित जनजाति के लाभार्थियों की संख्या 20,81,735 है। अनुसूचित जाति के लाभार्थियों की संख्या 9,53,147 है। वहीं अन्य पिछड़ा वर्ग के लाभार्थियों की संख्या 35,39,779 है और विशेष पिछड़ी जनजाति (PVTG) लाभार्थियों की संख्या 69,990 है। आवेदिकाओं में विवाहित महिलाओं की संख्या 58,96,034, आवेदिकाओं में विधवा महिलाओं की संख्या 9,90,137, आवेदिकाओं में परित्यक्ता महिलाओं की संख्या 1,06,407 आवेदिकाओं में तलाकशुदा महिलाओं की संख्या 20,025, आवेदिकाओं में सामाजिक सुरक्षा  पेंशन प्राप्त करने वाले महिलाओं की संख्या 9,11,024 है।

इन लोगों को नहीं मिलेगा योजना का लाभ
योजना को लेकर नव नियुक्त जिला महामंत्री चेमन देशमुख ने बताया आयकर भरने वाले परिवार, सरकारी और अर्द्धसरकारी कर्मचारियों, स्थायी/अस्थायी/संविदात्मक पदों में स्थित स्थानीय निकायों में काम करने वाले व्यक्तियों, साथ ही प्रथम, द्वितीय, और तृतीय श्रेणी के अधिकारी/कर्मचारियों या उनकी महिला परिवार की सदस्यों को योजना के लाभ प्राप्त नहीं है। वर्तमान और पूर्व विधायकों और सांसदों, साथ ही वर्तमान और पूर्व बोडों, निगमों, और मंडलों के अध्यक्षों और उपाध्यक्षों के परिवार की महिलाएं भी इस योजना के लाभार्थी नहीं है।

महतारी वंदन योजना से मिली राशि से महिलाओं को परिवार के साथ खुद के स्वास्थ्य, पोषण और जीवन स्तर को उठाने का एक मजबूत आधार मिलेगा। महिलाओं की आर्थिक मजबूती से समाज में उनके प्रति भेदभाव में कमी और जागरूकता आएगी। निश्चित रूप से आने वाले दिनों में महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ की आधी आबादी की आत्मनिर्भरता की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें