फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालोद में कुदरत का कहर: दो मासूमों पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों की मौत

Wed, 05 Jun 2024 10:10 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बालोद

सार

छत्तीसगढ़ के बालोद में कुदरत का कहर देखने को मिला है। यहां दो मासूमों पर आकाशीय बिजली गिरी है। जिसकी वजह से दो सगे भाईयों की मौत हो गई है।
विज्ञापन
दो मासूमों की आकाशीय बिजली गिरने से मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बालोर जिले में कुदरत का कहर देखने को मिला है। यहां पर दो मासूमों की आकाशीय बिजली गिरने से मौत का मामला सामने आया है। बालोद जिले के डौंडी लोहारा ब्लाक के ग्राम संजारी में आज लगभग चार बजे बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने से दो सगे भाईयों की मौत हो गई है।

विज्ञापन


वहीं पास में बंधे दो बैलों में से एक बैल की भी मौत हो गई है। डौंडी लोहारा थाना क्षेत्र के संजारी पुलिस चौकी के संजारी गांव की घटना बताई जा रही है। आपको बता दें कि संजारी चौकी और डौंडी लोहारा पुलिस मृतक का नाम खेमराज पिता रामखिलावन सोनकर उम्र 12 वर्ष योगेश प्रताप पिता राम खिलावन सोनकर उम्र 14 वर्ष है।

जानकारी के मुताबिक, लगभग शाम चार बजे अपने घर के परछी में दोनों मासूम भाई खेल रहे थे। मोबाइल पकड़े हुए थे। गाना सुन रहे थे। पूरा परिवार घर के अंदर था। तभी आकाशीय बिजली गिरी और दोनों मासूमो समेत पास में बंधे एक बैल को अपने चपेट में ले लिया। जिसके बाद 108 की टीम को बुलाया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां दोनों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें