फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे के सौदागर दबोचे: 10 किलो से ज्यादा अवैध दवा खपाने की तैयारी में थे आरोपी, पुलिस ने ऐसे किया गिरफ्तार

Thu, 30 May 2024 11:01 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बालोद

सार

 छत्तीसगढ़ के बालोद में आरोपी 10 किलो से ज्यादा अवैध नशे की दवा खपाने की तैयारी में थे। दो आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नशीली गोलियों के दो तस्करों को बालोद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 10.718 किलो ग्राम नशीली दवा जब्त की है। जिसकी कीमत 1,44,300 रुपये बताई जा रही है। दरअसल, नशे के बढ़ते व्यापार को देखते हुए पुलिस ने एक विशेष टीम बनाई थी। जिसके बाद से जांच पड़ताल शुरू की।
विज्ञापन

 
जिस पर जिले के पड़की भाट बायपास पर दवाई खपाने के जुगत में लगे दो आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा है। आरोपी विश्वपति गोराई और धर्मेन्द्र यादव के विरूद्ध थाना बालोद में 22 (सी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर गिरफतार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा दिया गया है।

एसपी एसआर भगत ने बताया कि सूचना मिली थी कि ग्राम पडकीभाट बायपास रोड की ओर दो व्यक्ति एक मोटर सायकल में अधिक मात्रा में नशीली दवाई रखे हुए हैं और उसे बेचने खपाने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे थे। मौके पर पुलिस पहुंची तो उनके पास जाकर उनका नाम पता पूछने पर अपना नाम विश्वपति गोराई और धर्मेन्द्र यादव बालोद निवासी बताया।र सामान के बारे में पूछने पर टाल मटोल जवाब दिया।
विज्ञापन


पुलिस संग औषधि निरीक्षक भी रहे शामिल
इस गंभीर मामले की कार्यवाही में थाना बालोद के निरीक्षक रविशंकर पांडे, सउनि धरम मुआर्य, प्र.आर. संदीप बंजारे, हरीशचंद्र सिन्हा, आरक्षक भोपसिंह साहू, मोहन कोकिला, धनेश्वर साहू, सायबर सेल से मिथलेश यादव एवं औषधी निरीक्षक दीपीका चुरेन्द्र शामिल रहे थाना प्रभारी रविशंकर पांडे ने बताया कि पुलिस की इस कार्रवाई के बाद विश्वपति गोराई, धर्मेन्द्र यादव को गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल भेजा गया है। फिलहाल, पुलिस आगे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें