फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटे में बालोद पुलिस का एक्शन: भिलाई से दबोचे गए छह आरोपी, सोते परिवार पर किया लाठी-डंडों से हमला

Sat, 04 Jul 2026 10:19 PM IST
बालोद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

बालोद पुलिस ने परिवार पर जानलेवा हमला करने वाले छह आरोपियों को 24 घंटे के भीतर भिलाई से गिरफ्तार किया है। सोते हुए परिवार पर लाठी-डंडों से हमला किया गया था।
विज्ञापन
छह आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोते हुए परिवार पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला करने वाले छह आरोपियों को बालोद पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर भिलाई से गिरफ्तार कर लिया है। घटना थाना देवरी के अंतर्गत ग्राम सम्बलपुर (नाहंदा) की है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी भानूप्रताप जैन की पीड़ित गौकरण साहू की पुत्री से पुरानी जान-पहचान थी। करीब डेढ़ साल पहले पीड़ित द्वारा इस पर कड़ी आपत्ति जताते हुए आरोपी और उसके माता-पिता को फटकार लगाई गई थी। इसी पुरानी रंजिश और अपमान का बदला लेने के लिए आरोपी ने अपने पांच अन्य साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया।

30 जून की देर रात, आरोपी भिलाई से दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए। योजना के तहत दो आरोपी घर के बाहर निगरानी करते रहे, जबकि चार आरोपियों ने घर में घुसकर हॉल में सो रहे गौकरण साहू के सिर, पीठ और कमर पर डंडों व लकड़ी के राफ्टर से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। मारपीट की आवाज सुनकर पीड़ित की 13 वर्षीय पुत्री जाग गई, जिसके बाद सभी आरोपी मौके से भाग निकले।
विज्ञापन


घटना के बाद एसपी योगेश पटेल के निर्देशन में थाना देवरी और साइबर सेल की विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, फॉरेंसिक साक्ष्य और तकनीकी इनपुट के आधार पर घेराबंदी कर भिलाई (मरोदा) से भानूप्रताप जैन, नीरज रस्तोगी, तुषार निर्मलकर, दिनेश ढीमर, कुंदन यादव और स्थानीय साथी दीपेश पटेल को गिरफ्तार किया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किए गए डंडे और वाहन जब्त कर आरोपियों को ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें