फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटलकर्मी का धड़ से अलग हुआ सिर: साइकिल से लौटते समय ट्रक ने टक्कर मारकर कुचला; चालक ने थाने में किया सरेंडर

Sun, 07 May 2023 05:52 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोद

सार

पुलिस ने बताया कि बताया जा रहा है कि, गंगा राम सीधा ट्रक के नीचे आ गया और कुचलने से उसका सिर धड़ से अलग हो गया। हादसे के बाद ड्राइवर ट्रक लेकर थाने पहुंचा और सरेंडर कर दिया।  
विज्ञापन
Accident - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के बालोद में शनिवार देर शाम तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार होटल कर्मचारी को टक्कर मार दी। इसके बाद उसे कुचलता हुआ निकल गया। हादसे में होटल कर्मचारी का सिर कटकर धड़ से अलग हो गया। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर थाने पहुंचा और सरेंडर कर दिया। हादसा देवरी थाना क्षेत्र में हुआ है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, भरकापारा निवासी गंगाराम सिंह (65) होटल कर्मचारी था। वह शनिवार शाम करीब सात बजे साइकिल से घर लौट रहा था। अभी वह बालोद-राजनांदगांव कच्चे स्टेट हाइवे पर देवरीबंगला नया बस स्टैंड के पास पहुंचा था, तभी एक ट्रक ने उसे चपेट में ले लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि बताया जा रहा है कि, गंगा राम सीधा ट्रक के नीचे आ गया और कुचलने से उसका सिर धड़ से अलग हो गया। हादसे के बाद ड्राइवर ट्रक लेकर थाने पहुंचा और सरेंडर कर दिया।  गंगा राम होटल में काम करता था। परिवार में दो बेटे बताए जा रहे हैं। पंचनामा कार्रवाई के बाद परिजनों को शव सौंप दिया गया है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें