फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीजी न्यूज: बालोद के रिसॉर्ट में लाखों की प्रतिबंधित लकड़ी का जखीरा, वन विभाग की अचानक दबिश

Sat, 26 Sep 2026 10:53 AM IST
बालोद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोद

सार

बालोद के बैना रिसॉर्ट में वन विभाग ने दबिश देकर लाखों रुपये की बीजा समेत प्रतिबंधित लकड़ियों की चिरान और तैयार फर्नीचर बरामद किया। संचालक दस्तावेज या टीपी नहीं दिखा सका। सूर्यास्त के कारण गणना अधूरी रही, अब उड़नदस्ता जांच करेगा।
विज्ञापन
वन विभाग की रेड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में डौंडीलोहारा वन परिक्षेत्र के अंतर्गत खरखरा जलाशय किनारे स्थित बैना रिसॉर्ट में महंगे शौक के लिए प्रतिबंधित लकड़ियों के इस्तेमाल का मामला सामने आया है। रिसॉर्ट की आड़ में अवैध रूप से लकड़ी की वर्कशॉप संचालित किए जाने की सूचना पर वन विभाग की टीम ने बुधवार शाम अचानक दबिश दी।

विज्ञापन


लाखों रुपये की बीजा चिरान और फर्नीचर मिला
दबिश के दौरान वन विभाग की टीम को रिसॉर्ट परिसर में लाखों रुपये मूल्य की बीजा सहित अन्य प्रतिबंधित और मिश्रित प्रजातियों की चिरान लकड़ी मिली। इसके अलावा चौखट, दरवाजे, बेड, पल्ले और निर्माणाधीन फर्नीचर भी मौके पर पाए गए। जांच के दौरान मौजूद रिसॉर्ट संचालक लकड़ियों की खरीद-फरोख्त, भंडारण और परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज या टीपी (ट्रांजिट पास) प्रस्तुत नहीं कर सका।

पढे़ं: सभी स्कूलों में आज अवकाश, सीएम साय ने कलेक्टर्स को जारी किये ये निर्देश,पढ़ें
विज्ञापन


सूर्यास्त के कारण पूरी गणना नहीं हो सकी
शाम को सूर्यास्त होने के कारण वन विभाग की टीम लकड़ियों और फर्नीचर की पूरी गणना और नापजोख नहीं कर सकी। जब्ती स्थल की सुरक्षा के लिए मौके पर तत्काल एक वन कर्मचारी को तैनात किया गया।
विज्ञापन


उड़नदस्ता और राजस्व टीम करेगी संयुक्त जांच
वन विभाग के अनुसार, अब वनमंडल स्तरीय उड़नदस्ता टीम की मौजूदगी में पूरे परिसर में डंप लकड़ी, चिरान और तैयार फर्नीचर की विस्तृत गणना की जा रही है। इसके साथ ही पुलिस और राजस्व विभाग के साथ संयुक्त जांच की तैयारी भी की जा रही है। अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि जंगलों से प्रतिबंधित लकड़ी किस रास्ते से रिसॉर्ट तक पहुंची, इसे किससे खरीदा गया और मामले में किन-किन लोगों की संलिप्तता है। जांच पूरी होने के बाद वन अधिनियम के तहत संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें