फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balod: पूर्व विधायक के पिता पर जानलेवा हमला, लहूलुहान हालत में अस्पताल में कराया गया भर्ती; आरोपी गिरफ्तार

Fri, 20 Dec 2024 08:38 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बालोद

सार

बालोद में अहिवारा के पूर्व विधायक राजमहंत सावला राम डाहरे के पिता पर जानलेवा हमला किया गया है। जिसके बाद लहूलुहान हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बालोद में अहिवारा के पूर्व विधायक राजमहंत सावला राम डाहरे के पिता पर जानलेवा हमला किया गया है। जिसके बाद लहूलुहान हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुलाहिजा और प्राथमिक उपचार के बाद दुर्ग रेफर कर दिया गया। पूर्व विधायक के पिता का इलाज किया जा रहा है। मामले में आरोपी कुलदीप डाहरे पिता नेहरू डाहरे को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आपको बता दें कि पूर्व विधायक के पिता संत बलदेव साहेब के सिर पर गंभीर चोट आई है। पूरा मामला जिले के रनचिराई थाना क्षेत्र के ग्राम मटिया का बताया जा रहा है।

विज्ञापन


रनचिराई थाना अंतर्गत ग्राम मटिया में 18 दिसंबर को अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सावला राम डहरे के पिता 92 वर्षीय संत बलदेव साहेब पर गांव के ही आदतन बदमाश  कुलदीप डहरे पिता नेहरू डहरे ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले में संत बलदेव साहेब के सिर पर गंभीर चोट आई है। पीड़ित ने रनचिरई थाना में लिखित शिकायत की है। 

रनचिरई थाना प्रभारी उमा ठाकुर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आपको बता दें कि संत बलदेव साहेब कबीर पंथ के साधु ने 2014 में संन्यास ले लिया है ,जो ढाबा कुम्हारी के कबीर आश्रम में रहते हैं। कुछ दिन पूर्व अपने नाती को देखने गुण्डरदेही ब्लॉक के ग्राम मटिया पहुंचे थे। थाना प्रभारी ने आरोपी को एसडीएम कोर्ट में पेश किया। सबूत के आधार पर गुण्डरदेही एसडीएम ने आरोपी को तत्काल जेल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें