फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh News: बालोद की गुरुर नगर पंचायत में कांग्रेस का फिर कब्जा, महिमा साहू ने एक वोट से दर्ज की जीत

Wed, 28 Jun 2023 04:15 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोद

सार

नगर पंचायत की नव निर्वाचित अध्यक्ष महिमा साहू ने कहा कि हमने मुख्यमंत्री के सपनों पर नगर विकास के लिए कार्य किया और और आगे भी करते रहेंगे। भाजपा लगातार अपनी राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए तरह तरह के हथकंडे अपना रही है
विज्ञापन
बालोद की गुरुर नगर पंचायत में जीत के बाद विक्ट्री का निशान बनाते कांग्रेसी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के गुरुर नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर एक बार फिर से कांग्रेस का कब्जा हो गया है। कांग्रेस उम्मीदवार ममता साहू ने भाजपा की कुंति साहू को एक वोट से हराकर अपनी जीत दर्ज की। मतदान के दौरान कांग्रेस को सात और भाजपा उम्मीदवार को छह वोट मिले। महिमा साहू ने अपने जीत का श्रेय स्थानीय विधायक संगीता सिन्हा और पूर्व विधायक भैयाराम सिन्हा को दिया है। 

विज्ञापन


जीत के साथ ही कांग्रेस पूरे गुरुर नगर में जश्न मना रही है। शुरुआत से ही सैंकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ ही पूर्व विधायक भैयाराम सिन्हा भी नगर पंचायत के बाहर तैनात रहे। उन्होंने परिणाम आने के बाद महिमा साहू और पूरी टीम को बधाई दी। महिमा को हार पहनाया, गुलाल लगाए और मिठाई भी खिलाई।

नगर पंचायत की नव निर्वाचित अध्यक्ष महिमा साहू ने कहा कि हमने मुख्यमंत्री के सपनों पर नगर विकास के लिए कार्य किया और और आगे भी करते रहेंगे। भाजपा लगातार अपनी राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए तरह तरह के हथकंडे अपना रही है। हम सब भाजपा पार्षद एकजुट हैं। वहीं उपाध्यक्ष प्रमोद सोनवानी ने भी कहा कि हम लगातार एकजुटता के साथ लड़ाई लड़ते आ रहे हैं इसके परिणाम स्वरूप आज हम जीत पाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें