बालोद कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रावल आज शहर के स्वामी आत्मानंद विद्यालय में बच्चों के बीच पहुंचे जहां उन्होंने बच्चों के साथ जमीन में बैठकर भोजन किया और भोजन के साथ बच्चों के परीक्षा संबंधी टिप्स भी दिए।
बालोद कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रावल आज शहर के स्वामी आत्मानंद विद्यालय में बच्चों के बीच पहुंचे जहां उन्होंने बच्चों के साथ जमीन में बैठकर भोजन किया और भोजन के साथ बच्चों के परीक्षा संबंधी टिप्स भी दिए। इस दौरान बच्चों द्वारा वार्षिक विज्ञान प्रदर्शनी पर मॉडल भी बनाए गए थे जिनका कलेक्टर ने बारी बारी निरीक्षण किया दरअसल कलेक्टर आत्मानंद विद्यालय में न्यौता भोज में शामिल होने पहुंचे थे।
विज्ञापन
कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने कहा कि अंडरस्टैण्ड, लर्न एवं प्रेक्टिस परीक्षा में सफलता प्राप्त करने का मूल मंत्र है। उन्होंने कहा कि किसी भी परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए विषय के प्रति गहरी समझ, सीखने की ललक एवं निरंतर अभ्यास अत्यंत आवश्यक है। कलेक्टर चन्द्रवाल ने कहा कि विद्यार्थी इन तीनों चीजों को आत्मसात कर ले तो परीक्षा में सफलता प्राप्त करने से उन्हें कोई नही रोक सकता।
इस दौरान भोज कार्यक्रम के में कलेक्टर चन्द्रवाल ने बच्चों के साथ जमीन में बैठकर भोजन किया और उनका उत्साहवर्धन किया। चन्द्रवाल ने न्योता भोज कार्यक्रम के अवसर पर बच्चों के साथ भोजन के इस पल को अपने लिए अत्यंत महत्वपूर्ण एवं चिरस्मरणीय बताया। कलेक्टर चन्द्रवाल ने विद्यार्थियों को आपसी सद्भावना, प्रेम, भाईचारा, अनुशासन एवं नैतिकता जैसे मानवीय गुणों को आत्मसात करते हुए कड़ी मेहनत कर जीवन में उपलब्धि हासिल करने को कहा। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय एवं विद्यार्थियों के मदद एवं मार्गदर्शन हेतु हर समय उपलब्ध रहने का आश्वासन भी दिया।