फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Nikay Chunav: निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की सूची, गुरूर नगर पंचायत से टिकेश्वर साहू पर लगाया दांव

Mon, 27 Jan 2025 03:38 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बालोद

सार

बालोद जिले के गुरूर नगर पंचायत के लिए भाजपा ने एक दिन पहले अपने अध्यक्ष पद के प्रत्याशी की घोषणा की थी जिसके बाद से कांग्रेस ने भी अपना पत्ता खोलते हुए टिकेश्वर साहू को मैदान में उतारा है। 
विज्ञापन
टिकेश्वर साहू, प्रत्याशी, कांग्रेस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बालोद जिले के गुरूर नगर पंचायत के लिए भाजपा ने एक दिन पहले अपने अध्यक्ष पद के प्रत्याशी की घोषणा की थी जिसके बाद से कांग्रेस ने भी अपना पत्ता खोलते हुए टिकेश्वर साहू को मैदान में उतारा है देर रात हुई घोषणा के बाद सुबह विधायक कार्यालय में सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने फूल माला और पटाखों के साथ स्वागत किया इस दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए टिकेश्वर साहू ने बताया कि मैं उसी गांव से जन्म लिया और पला बढ़ा लड़का हूं इसलिए मैं नइस गांव के दुख दर्द को समझता हूं साथ ही उन्होंने पार्टी के केंद्र एवं राज्य नेतृत्व से लेकर विधायक संगीता सिन्हा और पूर्व विधायक भैयाराम सिन्हा का आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन


आपको बता दें कि भाजपा ने यहां पर पहले ही अध्यक्ष पद के रूप में प्रदीप साहू के नाम पर घोषणा की है जिसके बाद कांग्रेस ने भी साहू समाज से टिकेश्वर साहू को अपना प्रत्याशी बनाया है यहां पर सीधे सीधे भाजपा कांग्रेस की लड़ाई देखने को मिल रही है टिकेश्वर साहू को जहां स्थानीय होने का फायदा मिल सकता है वहीं प्रदीप साहू भी लंबे समय से गुरूर में निवासरत हैं।

गुरूर रहा है कांग्रेस का गढ़
आपको बता दें कि गुरूर नगर शुरू से ही कांग्रेस का गढ़ रहा है और यहां भाजपा में नेतृत्व क्षमता की कमी की वजह से यहां पर पार्षदों की संख्या ज्यादा होने के बाद भी अध्यक्ष नहीं बना पाए थे वहीं पिछला कार्यकाल उतार चढ़ाव से भरा रहा जिसके बाद से अब कांग्रेस कमर कस चुकी है वहीं भाजपा में पार्टी स्तर पर कसावट की जरूरत है वहीं विधायक संगीता सिन्हा का यह गृह नगर है जिसे लेकर अब यह स्पष्ट कहा जा सकता है कि विधायक जोर आजमाइश कर सकते हैं।
विज्ञापन


यहीं जन्मा समझता हूं यहां की समस्या
प्रत्याशी घोषणा के बाद टिकेश्वर साहू ने बताया कि छोटे कार्यकर्ता को इतना बड़ा सम्मान कांग्रेस ने दिया है और इसके लिए मैं आभारी हूं उन्होंने कहा कि यहां पर जन्म लेकर मैं शुरू से राजनीति में सक्रिय रहा और ये छोटा सा शहर है मैं चाहता हूं यहां की छोटी छोटी समस्या का निराकरण मैं कर पाऊं और मुझे विश्वास है यहां का हर व्यक्ति मेरे काका भैया भाई बहन हैं तो मुझे विश्वास है वो मुझे जरूर आगे बढ़ने में मदद करेंगे आगे मैं उसी जनता के आशीर्वाद से जीतकर आऊंगा।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें