बालोद जिले के गुण्डरदेही थाना क्षेत्र के हल्दी चौकी के ग्राम सिर्राभाठा में एक बैगा के हत्या की गुत्थी को।पुलिस ने सुलझाते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है पूरा मामला तंत्र विद्या के वर्चस्व की लड़ाई से जुड़ा हुआ है दरअसल बैगा पुनीत राम ठाकुर की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी जहां हत्या हुई वहां पहले से तिहारु राम निषाद ने अन्य गांव से पूजा पाठ के लिए 3 लोगों की बुलाकर लाया हुआ था इसी पूजा पाठ के दौरान वर्चस्व की लड़ाई शुरू हुई कि मैं तुमसे बड़ा बेग हूं और धक्का मुखी शुरू हो गई विवाद इतना बढ़ता गया कि पूजा पाठ के लिए लाए गए चाकू से हत्या कर दी।
पुलिस ने घटना के संदर्भ में बताया कि बेलू राम ठाकुर ने पूरे घटना की सूचना पुलिस को दी जिसके बाद तत्काल टीम रवाना किया गया और शक के आधार पर वहां अन्य बैगा लोगों को हिरासत में लेकर पूछ ताछ किया गया जहां पता चला कि आरोपी तिहारू राम, कमलेश निषाद, चतुर निषाद, अजीत मंडावी, धनेश्वरी निषाद से पुछताछ करने पर बताये कि तिहारू राम निषाद के घर में बंधन पूजा पाठ के दौरान गांव के वैगा पुनीत राम ठाकुर को बुलाये थे जहां पुनीत राम ठाकुर एवं बैगा अजीत मंडावी निवासी ग्राम सुरडोंगर के मध्य एक दुसरे ने अपने आप को बड़ा बैगा होना कहकर लड़ाई झगड़ा, गाली गालौज एवं धक्का मुक्की हुये उसी दौरान आरोपी तिहारू राम निषाद, चतुर निषाद व कमलेश निषाद ने पुनीत राम ठाकुर के हाथ पैर को पकड़कर रखे थे, एवं आरोपी अजीत मंडावी ने अपने साथ पूजा के लिये लाये एक लोहे की धारदार चाकू से पुनीत राम ठाकुर के गले में बांये तरफ प्राण धातक हमला कर हत्या कर देने पश्चात खून लगे चाकू को साक्ष्य छुपाने की नियत से तिहारू राम की पत्नि धनेश्वरी निषाद ने पानी से धोकर अजीत मंडावी को वापस दे दिया गया।
ये आरोपी हुए गिरफ्तार
01. तिहारू राम निषाद पिता अमरू राम निषाद उम्र 35 वर्ष सिर्राभांठा चौकी हल्दी, थाना गुण्डरदेही, जिला बालोद (छ०ग०)
02. कमलेश निषाद पिता राजेन्द्र निषाद, उम्र 34 वर्ष ग्राम कमरौद, थाना गुण्डरदेही, जिला बालोद (छ०ग०)
03. अजीत मंडावी पिता नाहल सिंह मंडावी, उम्र 37 वर्ष थाना ग्राम सुरडोंगर डौण्डी, जिला बालोद (छ०ग०)
04. चतुर निषाद पिता गुहाराम निषाद, उम्र 55 वर्ष काड़े थाना डौण्डी, जिला बालोद (छ०ग०)
05. धनेश्वरी निषाद पति तिहारू राम निषाद, उम्र 32 वर्ष सिर्राभांठा चौकी हल्दी, थाना गुण्डरदेही, जिला बालोद (छ०ग०)
पूजा सामग्री सहित हथियार जब्त
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर ने बताया कि एक लोहे की चाकू, एक लोहे की बरछी (माला), एक सांकल, खून लगे कपड़े, पूजा का सामान नीबू बंदन, आम, नारियल, शराब की खाली शीशी सभी को जब्त कर लिया गया है न्यायालय में पेश करने के बाद सभी आरोपियों को जेल दाखिल कर दिया गया है वहीं मामले में आगे कार्रवाई की जा रही है।