फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balod News: बैंक मैनेजर के सूने मकान में धावा, बिजली काटकर सीसीटीवी किया ठप; लाखों के जेवरात पार

Mon, 16 Mar 2026 11:56 AM IST
बालोद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
विज्ञापन
बालोद: बैंक मैनेजर के सूने मकान में धावा, बिजली काटकर सीसीटीवी किया ठप; लाखों के जेवरात पार
विज्ञापन
बालोद जिले के गुरुर ब्लॉक मुख्यालय में चोरों के हौसले बुलंद हैं। शातिर चोरों ने एक निजी बैंक के मैनेजर के सूने घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की इस वारदात को बेहद योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन


सीसीटीवी से बचने के लिए काटी बिजली
जोगिया तालाब के पास रहने वाले बैंक मैनेजर उत्तरा पटेल के घर में हुई इस चोरी में चोरों की चालाकी सामने आई है। घर के आसपास सीसीटीवी कैमरे लगे होने के कारण चोरों ने पकड़े जाने के डर से वारदात से पहले विद्युत मीटर का कनेक्शन केबल काट दिया। बिजली कटने के कारण सीसीटीवी कैमरे बंद हो गए और आरोपियों की कोई भी हरकत रिकॉर्ड नहीं हो सकी।

6 दिनों तक सूना था मकान
पीड़ित उत्तरा पटेल, जो शेयर माइक्रो फाइनेंस बैंक में मैनेजर हैं, 5 मार्च को अपने पैतृक गांव नवापारा (बिलासपुर) गए हुए थे। 11 मार्च को मकान मालकिन पिंकी रानी चंद्राकर ने उन्हें फोन पर सूचना दी कि उनके कमरे का दरवाजा टूटा हुआ है। जब मैनेजर अपनी पत्नी के साथ वापस लौटे, तो घर का मंजर देख दंग रह गए।
विज्ञापन


ये सामान की चोरी
  • सोना: 3 तोला सोने का हार, 3 नग सोने के लॉकेट।
  • चांदी: 25 तोला चांदी की पायल।
  • नकदी: अलमारी में रखी नगद राशि।

पुलिस ने दर्ज किया मामला
चोरों ने अलमारी के हैंडल लॉक तोड़कर सारा कीमती सामान पार कर दिया था। घटना की शिकायत मिलने पर गुरुर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ बीएनएस (BNS) की धारा 305 और 331 (4) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस संदिग्धों की तलाश में जुटी है और आसपास के अन्य सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

 

बालोद: बैंक मैनेजर के सूने मकान में धावा, बिजली काटकर सीसीटीवी किया ठप; लाखों के जेवरात पार

 

बालोद: बैंक मैनेजर के सूने मकान में धावा, बिजली काटकर सीसीटीवी किया ठप; लाखों के जेवरात पार

 

बालोद: बैंक मैनेजर के सूने मकान में धावा, बिजली काटकर सीसीटीवी किया ठप; लाखों के जेवरात पार

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें