फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balod News: दुष्कर्म केस में दो माह से फरार आरोपी सुकमा के नक्सल क्षेत्र से गिरफ्तार, लगातार बदल रहा था ठिकाना

Thu, 11 Dec 2025 05:45 PM IST
राहुल तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, बालोद

सार

दुष्कर्म मामले में दो माह से फरार आरोपी को बालोद पुलिस ने सुकमा के नक्सल प्रभावित तोंगपाल क्षेत्र से गिरफ्तार किया। तकनीकी डाटा विश्लेषण और स्थानीय पुलिस की मदद से आरोपी की लोकेशन चिन्हांकित कर संयुक्त टीम ने कार्रवाई की।

विज्ञापन
दुष्कर्म मामले में आरोपी हुआ गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुष्कर्म मामले में फरार आरोपी को बालोद पुलिस ने नक्सल प्रभावित क्षेत्र सुकमा से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी बीते दो माह से पुलिस की पकड़ से बाहर था और लगातार ठिकाना बदल रहा था।

विज्ञापन


थाना बालोद से मिली जानकारी के अनुसार, 17 अक्तूबर 2025 को पीड़िता द्वारा आरोपी, जो कि थाना मानपुर जिला मोहला मानपुर निवासी है, के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। आरोपी पर शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया गया। इस पर थाना बालोद में धारा 69 बीएनएस एवं एससी एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई थी। घटना के बाद से आरोपी फरार था।

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए थाना बालोद एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी डाटा विश्लेषण एवं मुखबिरों से प्राप्त सूचना के आधार पर आरोपी की लोकेशन जिला सुकमा के तोंगपाल क्षेत्र में चिन्हांकित की। टीम ने दरभा झीरम मार्ग के रास्ते अति संवेदनशील नक्सल प्रभावित क्षेत्र तोंगपाल पहुंचकर स्थानीय पुलिस की मदद से आरोपी को वहां से गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें