फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balod Crime: धोखाधड़ी से सिम एक्टिव करवा बेच रहा था युवक, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Thu, 11 Dec 2025 10:43 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वोडाफोन-आईडिया कंपनी के विक्रेता ईश्वर गजेन्द्र को पुलिस ने साइबर धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी ने कंपनी द्वारा दिए गए सिम कार्ड बिक्री लक्ष्य (टारगेट) को पूरा करने के लिए 142 फर्जी सिम एक्टिव किए। साइबर सेल बालोद की जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी ने अपने मोबाइल नंबर से ग्राहकों के बायोमैट्रिक और आधार फेस आईडी का दुरुपयोग करते हुए फर्जी तरीके से वोडाफोन-आईडिया की सिम जारी की। 

विज्ञापन


जांच में सामने आया है कि यह सिम ग्राहकों की जानकारी के बिना, उनके नाम पर सक्रिय कर कुछ समय बाद तोड़ दी जाती थी। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी सिम बेचने और दूसरे नेटवर्क में पोर्ट कराने के दौरान जियो कंपनी की सिम एक्टिवेशन के समय ग्राहकों के आधार डेटा का उपयोग वोडाफोन-आईडिया की सिम के लिए भी कर रहा था। 

कंपनी की शिकायत पर थाना बालोद में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जिला जेल बालोद भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें