फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालोद: बिजली टावर पर विभाग के कर्मचारी का शव लटका मिला, घरेलू विवाद की आशंका

Thu, 18 Jun 2026 10:05 AM IST
बालोद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बालोद

सार

बालोद से एक बेहद दुखद और सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक बिजली कर्मचारी ने बिजली टावर पर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
बालोद समाचार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के गुरूर थाना क्षेत्र में एक दुखद घटना सामने आई है। एक बिजली कर्मचारी ने बिजली टावर पर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन


यह घटना गुरूर थाना क्षेत्र के ग्राम बोहारडीह की है। मृतक की पहचान 40 वर्षीय देवेंद्र साहू के रूप में हुई है। वह बिजली विभाग में एक नियमित कर्मचारी के तौर पर कार्यरत था। देवेंद्र ने कोरबा-राजहरा मुख्य मार्ग पर स्थित एक बड़े बिजली टावर में फांसी लगाई।

शुरुआती जानकारी के अनुसार, आत्महत्या की वजह घरेलू विवाद बताई जा रही है। हालांकि, घटना के वास्तविक कारणों का अभी तक पूरी तरह से खुलासा नहीं हो पाया है। ग्राम बोहारडीह के सरपंच राजेंद्र साहू ने बताया कि ग्रामीणों ने टावर पर शव लटका देखा। उन्होंने तत्काल स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन


पुलिस जांच जारी
सूचना मिलते ही गुरूर थाना पुलिस के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को नीचे उतारने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सहायक उप निरीक्षक कुलेश्वर यादव ने बताया कि टीम घटना स्थल पर मौजूद है। मर्ग कायम कर मामले की गहन जांच की जा रही है।

मौत के कारणों की पड़ताल
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। पुलिस घरेलू विवाद सहित अन्य सभी पहलुओं पर तफ्तीश कर रही है। जांच के बाद ही मौत के सही कारणों का स्पष्ट रूप से पता चल पाएगा। पुलिस स्थिति साफ होने का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें