फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balod: अमितेश शुक्ल बोले- अंग्रेजों जैसा है भाजपा का शासन, सूर्य अस्त करना जानती है कांग्रेस

Sat, 24 Aug 2024 06:32 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बलोद

सार

पूर्व विधायक अमितेश शुक्ल ने कहा कि भाजपा की सरकार उस स्तर पर आ गई है जिस स्तर पर कांग्रेस का शासन काल था। फरेब और साजिश कर हमारे साथियों को फंसाया जा रहा है। 
विज्ञापन
कांग्रेस का धरना प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बालोद जिले में आज कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के विरोध में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कांग्रेसियों द्वारा किया गया, जहां प्रभारी के रूप में पूर्व विधायक अमितेश शुक्ल पहुंचे। उन्होंने यहां पर वर्तमान भाजपा सरकार पर जमकर हल्ला बोला उन्होंने कहा कि यहां पर भाजपा की सरकार उस स्तर पर आ गई है जिस स्तर पर कांग्रेस का शासन काल था आज फरेब और साजिश कर हमारे साथियों को फसाया जा रहा है, हम उस पार्टी के हैं जिन्होंने महात्मा गांधी और पंडित जवाहर लाल नेहरू के नेतृत्व में अंग्रेजों को खदेड़ा था और अंग्रेजों का सूर्य अस्त किया था और भाजपा का सूर्य अस्त करना हमारे लिए कोई बड़ी बात नहीं है।

विज्ञापन


सरकार की हुई चूक
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर ने कहा कि यहां पर जिस तरह से भाजपा की सरकार हमारे विधायक को षडयंत्र पूर्वक फसा है वह अपनी नाकामी को छुपा रही है आखिर हमारे किसी नेता ने वहां भाषण नहीं दिया किसी ने कोई भड़काया नहीं भारतीय जनता पार्टी को सूचना चाहिए कि प्रशासन से कहां चूक हुई सरकार की नाकामी कहां हुई नागपुर से इतने लोग कैसे आए और वहां पर जो टेंट माइक भजन और बाकी व्यवस्था किसने की क्यों पुलिस अधीक्षक चुपचाप बैठे रहे

देवेंद्र यादव साजिश का शिकार 
बलौदाबाजार आगजनी मामले में विधायक संगीता सिन्हा का कहना है, बलौदाबाजार के ग्राम-महकोनी में जैतखाम के अपमान और तोड़-फोड़ मामले में संतोषप्रद कार्रवाई नहीं हुई है.सामाजिक संगठन ने रैली के दौरान उग्र प्रदर्शन करते हुए जिला कलेक्ट्रेट और पुलिस अधीक्षक कार्यालय सहित परिसर में आग लगा दी थी अब यहां पर हमारे लोगों पर आरोप आखिर क्यों ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी ने कहा कि सैंकड़ों की तादाद में दो-पहिया, चार-पहिया वाहनों के साथ ही शासकीय संपत्ति को क्षति पहुंचाई है." कांग्रेस का आरोप है कि राज्य की भाजपा सरकार की नाकामियां, लचर कानून-व्यवस्था के कारण जिला मुख्यालय में ऐसी घटना घटी और विधायक देवेंद्र यादव के ऊपर साजिश किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें