फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balod: रामलला दर्शन योजना के तहत जिले के 77 श्रद्धालु हुए रवाना, लोगों ने सरकार का किया धन्यवाद

Wed, 06 Aug 2025 09:19 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बालोद

सार

रामलला दर्शन (अयोध्या धाम) योजना के तहत अयोध्या जा रहे बालोद के आमापारा निवासी पवन यादव ने राज्य शासन की इस योजना की सराहना की है। उन्होंने कहा कि वे शासन की इस योजना से बहुत खुश हैं, इसके माध्यम से अयोध्या जाकर भगवान श्री राम के दर्शन करने की वर्षों पुरानी उनकी इच्छा पूरी होनी जा रही है।
विज्ञापन
रामलला दर्शन योजना के तहत जिले के 77 श्रद्धालु हुए रवाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भगवान श्री रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या धाम जाना हम सभी का सौभाग्य है, वर्षों पुराना हमारा यह सपना आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पूरा कर रहे हैं। रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या के लिए प्रस्थान करने से पूर्व श्रद्धालुओं ने ये बातें कहीं। साथ ही कहा कि इस योजना के तहत हमको भगवान राम की पावन नगरी अयोध्या जाने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। इसके लिए उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार को हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया।

विज्ञापन


जिले के ग्राम झलमला स्थित समाज कल्याण विभाग के कार्यालय परिसर से जिले के 77 श्रद्धालुओं के दल ने आज रामलला के दर्शन को अयोध्या धाम के लिए प्रस्थान किया। जिले के वरिष्ठ जनप्रतिनिधि चेमन देशमुख और राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य यशवंत जैन सहित समाज कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों के द्वारा आज सुबह समाज कल्याण विभाग कार्यालय परिसर से श्रद्धालुओं को बस के माध्यम से राजनांदगांव रेलवे स्टेशन के लिए रवाना किया। जहां से वह योजना के तहत संचालित रेल के माध्यम से अयोध्या के लिए प्रस्थान करेंगे। इससे पूर्व श्रद्धालुओं का फूल-माला और तिलक लगाकर स्वागत किया गया, तथा उन्हें सुखद यात्रा की शुभकामनाएं दी गईं।

रामलला दर्शन (अयोध्या धाम) योजना के तहत अयोध्या जा रहे बालोद के आमापारा निवासी पवन यादव ने राज्य शासन की इस योजना की सराहना की है। उन्होंने कहा कि वे शासन की इस योजना से बहुत खुश हैं, इसके माध्यम से अयोध्या जाकर भगवान श्री राम के दर्शन करने की वर्षों पुरानी उनकी इच्छा पूरी होनी जा रही है। यादव अपनी अयोध्या धाम की यात्रा को लेकर बहुत ही उत्साहित नजर आ रही थे। 
विज्ञापन


ग्राम हीरापुर के श्रद्धालु गजेन्द्र कौशिक ने कहा कि यह उनके लिए बहुत सौभाग्य का विषय है कि वे आज इस योजना के माध्यम से अयोध्या जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनके गांव से बड़ी संख्या में लोगों ने अयोध्या जाने हेतु आवेदन किया है, जिसमें उनका चयन अयोध्या जाने के लिए हुआ है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार उन्हें भगवान के घर का दर्शन करा रही है, जिससे वे बहुत खुश हैं। इसी प्रकार ग्राम खरथुली से आए श्रद्धालु घनाराम साहू ने कहा कि शासन द्वारा इस योजना के तहत दिव्यांगों, बुजुर्गों असहाय लोगों को भी अयोध्या धाम दर्शन के लिए ले जाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें