फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल खेलने की कोई उम्र नहीं होती : 65 की उम्र में पहलवान नामदेव साहू ने आंध्रप्रदेश में लहराया परचम, जीता मेडल

Fri, 04 Aug 2023 02:36 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बालोद

सार

बालोद जिले के रहने वाले पहलवान नामदेव साहू ने आंध्र प्रदेश में जाकर विजयनगरम में सिल्वर मेडल हासिल किया है। पहलवान नामदेव का कहना है कि खेल खेलने की कोई उम्र नहीं होती है। हर व्यक्ति को अपने जीवन खेल खेलते रहना चाहिए।
विज्ञापन
पहलवान नामदेव साहू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहलवान नामदेव साहू खेल के क्षेत्र में अपनी अलग छाप छोड़ते हुए आंध्र प्रदेश में जाकर विजयनगरम में सिल्वर मेडल हासिल किया है। नामदेव साहू बचपन से ही खेल जगत में अपनी पहचान बनाते आ रहे हैं। उन्होंने कुश्ती एवं कबड्डी के खेल में अच्छे -अच्छों को धूल चटायी है।

विज्ञापन


पहलवान नामदेव साहू ने 16 साल की उम्र में जिला चैंपियन कुश्ती में अपना परचम लगाया था। इसके बाद खेल से ही उन्होंने भिलाई स्टील प्लांट में सेवा दी है। वर्तमान में राष्ट्रीय कोच कबड्डी में छत्तीसगढ़ में कुश्ती पावरलिफ्टिंग एवं कबड्डी में कोच हैं। इससे पहले वे मध्यप्रदेश से सीनियर नेशनल खेल में परचम लहरा चुके हैं। हाल ही में 26वीं छत्तीसगढ़ राज्य पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता 23 से 25 जून 2023 को कवर्धा में गोल्ड मेडल दिला चुके हैं।

65 की उम्र में जज्बा
नामदेव साहू की उम्र 65 साल हो चुकी है, लेकिन खेल के प्रति जज्बा कहीं से कम नहीं नजर आता है। लगभग 50 वर्षों से बालोद जिले के पास बदनारा गांव में वह हर  कबड्डी कराते आ रहे हैं। आज भी युवाओं की तरह खेलकूद में काफी तंदरुस्त नजर आते हैं। उनका उद्देश्य युवाओं को खेल में कोचिंग के साथ प्रेरणा देना और समय-समय पर उनको उत्साहवर्धन करने का है। उनका उद्देश्य छत्तीसगढ़ में खेल को जीवित रखना है और युवाओं को इस खेल के माध्यम से देश में नाम रोशन करना है। 
विज्ञापन


खेल खेलने की कोई उम्र नहीं होती
उन्होंने बताया कि खेल मनुष्य के जीवन में क्रांति लाता है। खेल से युवाओं में प्रतिभा के साथ-साथ शरीर भी तंदुरुस्त रहता है। खेल खेलने की कोई उम्र नहीं होती है, इसलिए हर व्यक्ति को अपने जीवन खेल खेलते रहना चाहिए। वहीं, पहलवान नामदेव साहू के बालोद जिले में आगमन पर जिला पावर लिफ्टिंग संघ के अध्यक्ष जोगेंद्र नाथ योगी, डौंडी लोहारा के पूर्व विधायक डोमेंद्र भेड़िया साहू समाज छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष साहू  भुवन साहू मधु कांत यादव राजेश यादव, के के देवांगन, लक्ष्मण देवांगन प्रदीप नाग, चेतन यादव, लोकनाथ निषाद ने स्वागत किया और इस जीत के लिए बधाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें