छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री ने प्रेमसाय सिंह टेकाम का पीएम मोदी को लेकर एक अजीबोगरीब बयान दिया है। मंत्री छत्तीसगढ़ में कोरिया जिले के खड़गवां में ब्रेकफास्ट योजना का शुभारंभ करने पहुंचे थे। वहां, उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका बैग ट्रेन से चोरी करवा दिया है।
प्रेमसाय सिंह टेकाम ने आगे कहा कि केंद्र सरकार के 100 दिन पूरे होने पर प्रधानमंत्री रेलवे में चोरी करवा रहे हैं। मंत्रियों के बैग चोरी प्रधानमंत्री करवा रहे हैं।
गौरतलब है कि रायपुर से पेंड्रा जाते समय मंत्री का बैग अमरकंटक एक्सप्रेस से चोरी हो गया था। मंत्री जब पेंड्रा रोड पहुंच तो उन्हें बैग चोरी होने की जानकारी मिली। इसके बाद रेलवे प्रशासन और स्थानीय प्रशासन में हड़कंप मच गया।
मंगलवार की रात करीब साढ़े दस बजे घटना की जानकारी होने के बाद बैग की खोजबीन शुरू की गई, लेकिन बुधवार तक भी बैग को लेकर कोई जानकारी नहीं मिली। बताया गया है कि बैग में 30 हजार रुपये सहित अन्य सामान थे। फिलहाल मामले में रेल और पुलिस प्रशासन द्वारा बैग को खोजने का प्रयास जारी है।