फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धमतरी: नगरी के अतुल गोलछा ने IFS में 27वां रैंक हासिल कर रचा इतिहास, नगरी और जैन समाज का बढ़ा मान

Wed, 21 May 2025 10:28 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी

सार

धमतरी जिले के अतुल गोलछा ने इंडियन फॉरेस्ट सर्विस (IFS) परीक्षा में ऑल इंडिया 27वां रैंक प्राप्त की है। उनकी इस उपलब्धि पर जैन समाज, सिहावा क्षेत्र के युवाओं और स्थानीय लोगों ने बधाई दी है। 
विज्ञापन
अतुल गोलछा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगरी विकासखंड के गोलछा परिवार के अतुल गोलछा पुत्र स्वर्गीय जसराज गोलछा ने इंडियन फॉरेस्ट सर्विस (IFS) परीक्षा में ऑल इंडिया 27वां रैंक प्राप्त कर नगरी, जैन श्री संघ और अपने परिवार का नाम गौरवान्वित किया है। उनकी इस उपलब्धि पर जैन समाज, सिहावा क्षेत्र के युवाओं और स्थानीय लोगों ने बधाई दी है। 

विज्ञापन


सिहावा विधायक अंबिका मरकाम ने कहा, 'अतुल की सफलता न केवल सिहावा, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है। यह उपलब्धि युवाओं में बड़े अधिकारी बनने का उत्साह जगाएगी।' अतुल के चाचा मनीष जैन ने बताया कि अतुल ने प्राथमिक शिक्षा नगरी के प्रोविडेंस स्कूल और डीपीएस भिलाई से पूरी की। बीटेक और एमटेक के बाद दिल्ली में रहकर आठ साल की कठिन मेहनत के साथ यूपीएससी की तैयारी की। 

कई बार आईएएस और आईपीएस में मामूली अंतर से चूकने के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और इस बार आईएफएस में 27वां रैंक हासिल किया। मनीष जैन ने बताया कि उनके चार भाइयों में दो दिल्ली में यूपीएससी की तैयारी कर रहे हैं, जबकि दो नगरी में पारिवारिक व्यवसाय संभालते हैं। अतुल की इस सफलता ने क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें