फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janjgir-Champa : शराब तस्कर को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, लाठी-डंडों से थाना प्रभारी और ASI का सिर फोड़ा

Fri, 04 Nov 2022 11:18 AM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर-चांपा

सार

एसपी विजय अग्रवाल ने कहा है कि हमले में पामगढ़ थाना प्रभारी और एएसआई घायल हुए हैं। दोनों को बिलासपुर रेफर किया गया है। उन्होंने बताया कि,  पुलिस टीम पर हमला करने वालों की तलाश की जा रही है। उनकी पहचान हो गई है। जो भी दोषी हैं उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। 
 
विज्ञापन
शराब तस्कर को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला किया गया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में शराब तस्कर को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। महिला आरोपी के परिजनों ने लाठी-डंडे लेकर पुलिस को घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। इस हमले में पामगढ़ थाना प्रभारी ओम प्रकाश कुर्रे और ASI शिव च्रंदा घायल हो गए। दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। दोनों अफसरों को बिलासपुर रेफर किया गया है। घटना के बाद एडिशनल एसपी अनिल सोनी और पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची है। 

विज्ञापन


महिला शराब तस्कर को पकड़ कर लौट रही थी टीम
जानकारी के मुताबिक, पुलिस को कई दिनों से पामगढ़ क्षेत्र में सेमरिया गांव के सबरियाडेरा में शराब तस्करी की सूचना मिल रही थी। इस पर  डीएसपी हेडक्वार्टर निकोलस खलखो के नेतृत्व में थाना प्रभारी ओमप्रकाश कुर्रे, एएसआई शिव चंद्रा और 4-5 पुलिसकर्मी गांव में छापा मारने के लिए पहुंचे। मौके पर पुलिस ने 15 लीटर शराब के साथ आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया और थाने ले जाने लगी।  

विज्ञापन


आरोपी तस्कर के परिजनों ने घेरा पुलिस टीम को
डीएसपी निकोलस खलखो अपनी टीम के साथ चारपहिया वाहन में आरोपी महिला को लेकर आगे बढ़ गईं। जबकि थाना प्रभारी ओमप्रकाश कुर्रे और एएसआई शिव चंद्रा बाइक पर पीछे आ रहे थे। बतााया जा रहा है कि रास्ते में आरोपी महिला के परिजन पहुंचे और थाना प्रभारी व एएसआई को रास्ते में रोककर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। इसकी जानकारी पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी भाग चुके थे। 
विज्ञापन


दोनों पुलिस अफसर बिलासपुर रेफर
इसके बाद पुलिस टीम दोनों अफसरों को एंबुलेंस से अस्पताल लेकर पहुंची, लेकिन हालत गंभीर देख उन्हें बिलासपुर रेफर कर दिया गया है। एसपी विजय अग्रवाल ने कहा है कि हमले में पामगढ़ थाना प्रभारी और एएसआई घायल हुए हैं। दोनों को बिलासपुर रेफर किया गया है। उन्होंने बताया कि,  पुलिस टीम पर हमला करने वालों की तलाश की जा रही है। उनकी पहचान हो गई है। जो भी दोषी हैं उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें