छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के शासकीय प्राथमिक शाला चकरभाठा में पदस्थ सहायक शिक्षक पंचायत रितेश अग्रवाल को लंबे समय से बिना सूचना के अनुपस्थित रहने पर सेवा से बर्खास्त किया गया है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के शासकीय प्राथमिक शाला चकरभाठा में पदस्थ सहायक शिक्षक पंचायत रितेश अग्रवाल को लंबे समय से बिना सूचना के अनुपस्थित रहने पर सेवा से बर्खास्त किया गया है। जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पाण्डेय ने सामान्य प्रशासन समिति की अनुशंसा और विभागीय जांच रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की।
विज्ञापन
रितेश अग्रवाल वर्ष 2013 से लगातार अनियमित पाए गए थे। तीन बार सुनवाई का अवसर दिए जाने के बावजूद उन्होंने संतोषजनक उत्तर नहीं दिया। बीईओ और बीआरसी, समन्वयक की गवाही और उपस्थिति पंजिका से उनकी अनुपस्थिति की पुष्टि हुई। पंचायत सेवा नियम 1999 के अंतर्गत यह कार्रवाई की गई।