फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pendra: पेंड्रा पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष ने कई कार्यक्रमों में की शिरकत, बोले- दबाव में काम कर रही है ईडी

Fri, 21 Apr 2023 06:57 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, पेड्रा

सार

छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत आज अपने एक दिवसीय दौरा कार्यक्रम में शामिल होने पेण्ड्रा पहुंचे जहां पर वे स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल हुए
विज्ञापन
पेंड्रा पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष ने कई कार्यक्रमों में की शिरकत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत आज अपने एक दिवसीय दौरा कार्यक्रम में शामिल होने पेण्ड्रा पहुंचे जहां पर वे स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल हुए इस दौरान पेंड्रा रोड़ रेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कई मुद्दों पर चर्चा की। शक्ति विधानसभा सीट से उनके बेटे सूरज महंत चुनाव लड़ेंगे या नहीं इस पर महंत ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तय करेंगे, सीट पर सर्वेक्षण जारी है। वही महंत ने कहा कि शक्ति मेरी पसंदीदा सीट है तो सिविल सर्विसेज डे पर छत्तीसगढ़ में सिविल सेवकों पर अब तक हुई ईडी की कार्यवाही पर महंत ने कहा की ईडी दबाव के अंतर्गत काम कर रही है ईडी जहां-जहां विरोधी सरकारे है,वहां पर कार्यवाही हो रही है।  

विज्ञापन

प्रदेश में लगातार बढ़ रही नक्सली घटनाओं पर महंत ने कहा कि सरकार पूरी तरह जवाबदारी लेकर बैठी है इन घटनाओं से डरने की जरूरत नहीं है। नक्सलियों को यहां से खदेड़ दिया जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह की केंद्र को लिखी चिट्ठी पर कहा कि कोरोना का संकट काल था इस दौरान आनन-फानन में बहुत से खरीदी आदेश हुए और या हो सकती है पर रमन सिंह ने जितनी बड़ी गड़बड़ी की बात कही है ऐसा नहीं हो सकता। 25000 में धान खरीदी करने से सरकार की योजनाओं की गति धीमी हुई है महंत ने कहा कि अलग-अलग विकास कार्यों में प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्य हुए कुछ की गति धीमी रह गई। आरक्षण बिल वापस होने की जानकारी से महंत ने इनकार किया है और कहा है कि अब तक आरक्षण बिल वापस होने की जानकारी नहीं मिली। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें