फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: एकदिवसीय दौरे पर राजनांदगांव पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह, नक्सलवाद समेत कई मुद्दों पर की चर्चा

Thu, 03 Apr 2025 05:41 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव

सार

विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह अपने एकदिवसीय दौरे पर राजनांदगांव पहुंचे। उन्होंने पानी की समस्या, नक्सलवाद और अन्य मुद्दों को लेकर पत्रकारों से चर्चा की। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष निवास में जिला भाजपा अध्यक्ष और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी इस दौरान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने की बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह अपने एक दिवसीय प्रवास पर गुरुवार को राजनांदगांव के दौरे पर थे। वक्फ बोर्ड बिल को बताया ऐतिहासिक फैसला, छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ रहे नक्सलियों के दबाव के बाद नक्सलियों ने संधि की बात शुरू कर दी है और टेबल में बैठकर सरकार से बात करने की बात कही है,जिसे लेकर रमन सिंह ने कहा की बिना शर्त के ही टेबल पर बात होगी और जैसा केंद्र सरकार और राज्य सरकार चाहेगी वैसा निर्णय होगा।

विज्ञापन


छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह गुरुवार को अपने एकदिवसीय प्रवास पर राजनांदगांव पहुंचे। शहर के विधानसभा अध्यक्ष निवास में भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी और आम लोगों से उन्होंने मुलाकात की। इस दौरान पत्रकारों से चर्चा करते हुए विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने नक्सल मामले को लेकर कहा कि नक्सलियों के ऊपर जब-जब दबाव पड़ा है और जब नक्सली बैकफुट पर गए हैं, तब वह हमेशा वार्ता का बहाना बनाते हैं। वार्ता अगर होगी तो कोई शर्त रखने की जरूरत नहीं है। वार्ता होगी तो पूरे बस्तर और पूरे हिंदुस्तान में एक साथ पूरे नक्सली विषय को लेकर होगी और राष्ट्रीय स्तर का नेतृत्व बात करेगा। 

भारतीय जनता पार्टी ने स्पष्ट कहा है कि हम बातचीत से पीछे नहीं हटेंगे, लेकिन उसमें शर्त न डाली जाए। वहीं, वफ्फ बोर्ड बिल को लेकर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि वफ्फ बोर्ड लोकसभा में लगभग रात 12 बजे तक 12 घंटे से अधिक बहस चली और बिल पास हो गया। इतनी बड़ी संपत्ति हिंदुस्तान के कोने-कोने में वफ्फ की है, उसका सही उपयोग नहीं हो पा रहा था। बच्चों के एजुकेशन के लिए महिलाओं के लिए यतीम खाने खोलने के लिए स्कूल खोलने के लिए अस्पताल खोलने के लिए वफ्फ दान की जमीन जो समाज के लोग देते हैं।
विज्ञापन


पूरे देश में बहुत बड़ी संपत्ति है और इसका उपयोग चंद लोग जो राजनीति में ठेकेदारी करते हैं वह लोग कर रहे थे। अब यह एक्ट बनने के बाद सब की भागीदारी इसमें रहेगी। मुस्लिम समाज की भागीदारी बढ़ेगी और यह अच्छा निर्णय होंगे। साथ ही रमन सिंह ने शहर में हो रहे पेयजल संकट को लेकर भी अधिकारियों की बैठक ली और आने वाले तीन महीने के गर्मी के लिए कार्य योजना के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें