फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसाराम के सत्संग से गायब है नाबालिग

Fri, 25 Oct 2013 12:42 PM IST
अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
बलात्कार के मामले में जोधपुर जेल में न्यायिक हिरासत काट रहे आसाराम पर एक नया आरोप लगा है। मामला छत्तीसगढ़ के रायपुर शहर का है।
विज्ञापन


यहां तीन साल पहले आसाराम के सत्संग से एक नाबालिग लड़की गायब हुई थी जिसका आज तक कोई सुराग नहीं है। लड़की के परिजन पिछले तीन सालों से पुलिस के पास दर-दर भटक रहे हैं।

दोबारा फाइल खोलने के निर्देश
अब आसाराम यौन शोषण के आरोपी हैं, तो रायपुर की पुलिस भी सक्रिय हो उठी है। और डीजीपी ने एसपी को गुमशुदगी मामले की इस फाइल को दोबारा खोलने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


मामला तीन साल पुराना है, नाबालिग अपने भाई के साथ साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित समारोह में दीक्षा लेने पहुंची थी। इस दौरान वह अचानक गायब हो गई। परिजनों ने उसके अपहरण या हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन


नहीं मिला सुराग
नाबालिग की गुमशुदगी का मामला दर्ज करने के बाद दस्तावेजी खानापूर्ति करने के बाद जांच हुई, लेकिन घटना के तीन साल बीतने के बाद भी आज तक कोई सुराग नहीं मिल सका है। अब इस मामले की दोबारा जांच शुरू की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें