फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur: अरुण साव ने मांढर में सुनी मन की बात; इस दौरान 500 से अधिक लोगों ने थामा BJP का दामन

Sun, 30 Jul 2023 08:07 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

धरसींवा विधानसभा क्षेत्र स्थित मांढर में लोगों के साथ अरुण साव ने पीएम मोदी के 'मन की बात' सुनी। इस दौरान वहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कामों से लोग प्रभावित हुए और 500 से अधिक लोग बीजेपी में शामिल हुए।
विज्ञापन
अरुण साव ने मांढर में लोगों के साथ सुनी मन की बात - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धरसींवा विधानसभा क्षेत्र स्थित मांढर में लोगों के साथ अरुण साव ने पीएम मोदी के 'मन की बात' सुनी। इस दौरान वहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कामों से लोग प्रभावित हुए और 500 से अधिक लोग बीजेपी में शामिल हुए। अरुण साव ने सभी को पार्टी में प्रवेश करवाया। छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव पीएम मोदी के मन की बात सुनने मांढर पहुंचे। इस मौके पर हजारों की संख्या में बीजेपी और भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने साव का स्वागत किया। 

विज्ञापन


मोदी के मन की बात को लेकर अरुण साव ने कहा कि वर्ष 2014 में शुरू हुए इस कार्यक्रम को देश की करोड़ों जनता सुनती है। यह कार्यक्रम बहुत अधिक लोकप्रिय है। धरसींवा विधानसभा जहां कांग्रेस की महिला विधायक हैं। उनके क्षेत्र के लोग मोदी के कार्यों से और उनकी लोकप्रियता से प्रभावित होकर आज भाजपा में प्रवेश किए।

IIM रोहतक के सर्वे रिपोर्ट के अनुसार, इस कार्यक्रम को 23 करोड़ लोग  सुनते आ रहे हैं। इस कार्यक्रम के बारे में देश के 98 प्रतिशत लोग जनाते हैं। यह कार्यक्रम पूरी तरह से गैर-राजनीतिक है। पीएम मोदी ने मन की बात में केवल देश के विकास और उन्नति की बात की है। युवा, किसान, मजदूर, महिलाओं की ओर से जो इनोवेटिव कार्य किए जा रहे हैं, उसका जिक्र करते हैं। इससे देश के असंख्य लोगों को कुछ करने का प्रेरणा मिलता है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें