फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajnandgaon: नगर निगम के राजस्व दफ्तर में आगजनी, कई दस्तावेज जलकर खाक; ऑनलाइन रिकॉर्ड निकालने में लगे अफसर

Thu, 09 Mar 2023 01:56 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजनांदगांव

सार

नगर निगम आयुक्त ने उपायुक्त को आगजनी की घटना में क्षति हुए दस्तावेजों की जांच कर सूची पंजीबद्ध कर पंचनामा बनाकर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। जिसके बाद पूरे मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई गई है। राजस्व निरीक्षक ने बताया की वही आग लगने के बाद नगर निगम के राजस्व टीम ऑनलाइन डाटा निकाल रही है। 
विज्ञापन
राजनांदगांव नगर निगम के राजस्व दफ्तर में आगजनी से खाक हुए दस्तावेज। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव नगर निगम के राजस्व विभाग में बुधवार शाम किसी ने आग लगा दी। इसके चलते तमाम दस्तावेज जलकर खाक हो गए हैं। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस और फायरब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आगजनी की जानकारी मिलने पर निगम आयुक्त सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी भी राजस्व विभाग पहुंच गए। आयुक्त ने दस्तावेजों का पंचनामा तैयार करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। वहीं पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन




जानकारी के मुताबिक, नगर निगम के राजस्व कार्यालय में बुधवार शाम के समय आगजनी की घटना हुई। दफ्तर में आग लगी देख चौकीदार ने इसकी सूचना नगर निगम आयुक्त डॉ आशुतोष चतुर्वेदी, उपायुक्त सुनील अग्रहरी और निगम के अधिकारी और राजस्व अमले को दी। इसके बाद निगम आयुक्त सहित अन्य अधिकारी पहुंच गए। दमकल की गाड़ियों ने जबतक आग पर काबू पाया तमाम दस्तावेज खाक हो चुके थे। प्रथम दृष्टया जांच में आगजनी की घटना मिली है। हालांकि अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन






नगर निगम के राजस्व कार्यालय में आग लगने की सूचना पर त्वरित फायर ब्रिगेड और नगर निगम की टीम मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया गया। इसमें कुछ रिकॉर्ड जले हुए पाए गए हैं। फिलहाल आगजनी की घटना में क्षति हुए दस्तावेजों की सूची पंजीबद्ध कर पूरे मामले में अपराध पंजीबद्ध कराया गया है और जांच की जा रही है। आग किसने लगाई और कैसे लगी, इसका पता जांच के बाद ही चल पाएगा। शिकायत के बाद पुलिस द्वारा पूरे मामले में जांच की जा रही है।



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें