फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्नब चक्रवात का असर: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में तेज हवाओं ने किसानों के सपनों पर फेरा पानी,पलटी धान की पकी फसल

Fri, 30 Oct 2026 08:39 AM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही

सार

अर्नब चक्रवात ने छत्तीसगढ़ के कई जिलों में फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में बारिश और तेज हवाओं की वजह से धान की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। चक्रवात को देखते हुए जिला प्रशासन ने पूरे जिले में 'रेड अलर्ट' जारी किया है और सभी स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों में एक दिन की छुट्टी घोषित कर दी गई है।
विज्ञापन
पलटी धान की फसल - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अर्नब चक्रवात ने छत्तीसगढ़ के कई जिलों में फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में बारिश और तेज हवाओं की वजह से धान की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। चक्रवात को देखते हुए जिला प्रशासन ने पूरे जिले में 'रेड अलर्ट' जारी किया है और सभी स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों में एक दिन की छुट्टी घोषित कर दी गई है।

विज्ञापन


 


एक किसान का कहना है, "पिछले दो दिनों की बारिश ने खेतों में सब कुछ बर्बाद कर दिया है। धान की फसल पूरी तरह पक चुकी थी और कटाई के लिए तैयार थी, लेकिन तभी बारिश आ गई और सब कुछ नष्ट हो गया। हमें भारी नुकसान उठाना पड़ा है। हम सरकार से अपील करते हैं कि हमारे नुकसान की भरपाई के लिए जल्द से जल्द मुआवजा दिया जाए। हमने यह फसल उगाने के लिए कर्ज लिया था।
विज्ञापन


 

प्रदेश में ‘अर्नब चक्रवात’ के कारण भारी बारिश से किसानों की फसलों को हुए भारी नुकसान को देखते हुए कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र के माध्यम से किसानों को हुई आर्थिक क्षति की भरपाई के लिए मुआवजा राशि की घोषणा करने और किसानों के कर्ज को माफ करने की मांग की है। विधायक देवेंद्र यादव ने अपने पत्र में कहा है कि प्रदेश में अर्नब चक्रवात के कारण अचानक अत्यधिक वर्षा हो रही है। खेतों में किसानों की फसल पूरी तरह से कटाई के लिए तैयार खड़ी थी, लेकिन लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और खेतों में पानी भर जाने से फसलें पूरी तरह प्रभावित हो गई हैं। इससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है।



 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें