फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balodabazar: शासकीय उचित मूल्य की दुकान के संचालक बनें, प्रशासन ने 14 मार्च तक मांगे आवेदन

Tue, 28 Feb 2023 03:49 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलौदाबाजार

सार

शासकीय उचित मूल्य की दुकान के लिए कोई संस्था, महिला स्व सहायतास समूह, ग्राम पंचायत, प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति, अन्य समितियां और वन सुरक्षा समिति आवेदन कर सकती हैं। आवेदन अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सिमगा में निर्धारित दस्तावेज के साथ करना होगा।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा में लोगों को शासकीय उचित मूल्य की दुकान संचालित करने का अवसर है। इसके लिए प्रशासन ने 14 मार्च तक आवेदन मांगे हैं। इसके लिए कोई संस्था, महिला स्व सहायतास समूह, ग्राम पंचायत, प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति, अन्य समितियां और वन सुरक्षा समिति आवेदन कर सकती हैं। आवेदन अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सिमगा में निर्धारित दस्तावेज के साथ करना होगा। अपूर्ण और दस्तावेज रहित आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन


सिमगा विकासखंड अंतर्गत नवगठित ग्राम पंचायत धोबनी और कुलीपोटा नवीन ग्राम पंचायत का गठन फलस्वरूप उक्त पंचायतों में शासकीय उचित मूल्य दुकानों का आबंटन किया जाना है। इसी प्रकार प्राथमिक कृषि साख समिति जांगड़ा अंतर्गत दावनबोड़ व बुचीपार, फरहदा अंतर्गत जरौद व फरहदा, डोंगरिया अंतर्गत डोंगरिया, सकलोर अंतर्गत बुड़गहन, मोहरा अंतर्गत भालेसुर, फुलवारी अंतर्गत नेवारी, शिकारी केशली अंतर्गत गोरदी, हथबंद अंतर्गत उड़ेला, पौसरी अंतर्गत लांजा, सिमगा अंतर्गत कचलोन, दामाखेड़ा अंतर्गत दरचुरा, रोहरा अंतर्गत कोलिहा, विश्रामपुर अंतर्गत मर्राकोना, करहुल, विश्रामपुर, लिमतरा और गणेशपुर में शासकीय उचित मूल्य दुकानों का आबंटन किया जाएगा। 

ढाबाडीह एवं सीतापार को किया गया निरस्त
कलेक्टर रजत बंसल के निर्देशानुसार अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सिमगा आशीष कर्मा ने छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली नियंत्रण आदेश 2016 के कंडिका का उल्लंघन किये जाने पर विकासखंड सिमगा अंतर्गत ग्राम पंचायत ढाबाडीह स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकान के संचालक जय बुढ़ादेव महिला स्व सहायता समूह ढाबाडीह और शासकीय उचित मूल्य दुकान के संचालक ग्राम पंचायत सीतापार के द्वारा त्यागपत्र देने के कारण निरस्त कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें