फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG News: एपीएल अपोलो इंडस्ट्रीज ने किया 1200 करोड़ का निवेश प्रस्ताव, 100 बिस्तरों का चैरिटी अस्पताल शामिल

Tue, 25 Nov 2025 06:08 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

एपीएल अपोलो इंडस्ट्रीज ग्रुप के चेयरमैन संजय गुप्ता ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान कंपनी ने राज्य में लगभग एक हजार 200 करोड़ रुपये के औद्योगिक निवेश का बड़ा प्रस्ताव सरकार के समक्ष रखा।
विज्ञापन
एपीएल अपोलो इंडस्ट्रीज ने छत्तीसगढ़ में 1200 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव दिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एपीएल अपोलो इंडस्ट्रीज ग्रुप के चेयरमैन संजय गुप्ता ने अपनी टीम के साथ आज नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान कंपनी ने राज्य में लगभग एक हजार 200 करोड़ रुपये के औद्योगिक निवेश का बड़ा प्रस्ताव सरकार के समक्ष रखा।
विज्ञापन


कंपनी ने मुख्यमंत्री को जानकारी दी कि वह छत्तीसगढ़ में उत्पादन क्षमता बढ़ाने और नए औद्योगिक संयंत्रों की स्थापना पर गंभीरता से काम कर रही है। निवेश प्रस्ताव राज्य की नई औद्योगिक नीति और तेज़ी से विकसित हो रहे औद्योगिक बुनियादी ढांचे को देखते हुए पेश किया गया है।

बैठक में एक महत्वपूर्ण सामाजिक पहल की घोषणा भी की गई। एपीएल अपोलो ग्रुप ने बताया कि वह छत्तीसगढ़ में 100 बिस्तरों का एक आधुनिक चैरिटी अस्पताल भी जल्द शुरू करेगा, जिससे आम जनता को किफ़ायती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएँ मिल सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें