फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'अन्ना का आंदोलन राजनीतिक ही था'

Mon, 10 Dec 2012 03:41 PM IST
रायपुर/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के सदस्य कुमार विश्वास ने कहा कि टीम अन्ना के भंग होने से पहले भी अन्ना हजारे के नेतृत्व में चला आंदोलन राजनीतिक ही था। उन्होंने कहा कि क्योंकि आंदोलन राजनीतिक सुधार के लिए चलाया जा रहा था, इसलिए उसकी प्रकृति 'राजनीतिक' थी।
विज्ञापन


उन्होंने रायपुर में कहा की यह आंदालेन पहले दिन से ही राजनीतिक आंदोलन था क्योंकि हम राजनीतिक सुधार के लिए संघर्ष कर रहे थे। साथ ही पार्टी के एजेंडे के बारे में कुमार विश्वास बोले की आम आदमी पार्टी की राजनीति करने में कोई रूचि नहीं है। हम केवल कुछ मूलभूत बदलाव चाहते हैं। सरकार के लोकपाल विधेयक लाने और अन्य सुधार करने की स्थिति में 'आप' खुद को भंग करने के लिए तैयार है।

अन्ना हजारे को भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन के राजनीतिक पार्टी में बदलने की पहले से ही जानकारी होने के सवाल पर कुमार विश्वास बचते दिखाई दिये। उन्होंने सीधे तौर पर जवाब देने की बजाय कहा, 'अन्ना आंदोलन की प्रेरणा के थे'।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें