फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur: भीमराव अम्बेडकर चिकित्सालय में शुरू हुई एंजियोग्राफी-एंजियोप्लास्टी की सुविधा, मरीजों को मिलेगी राहत

Tue, 21 Feb 2023 08:02 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय और डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय रायपुर स्थित एडवांस्ड कार्डियक इंस्टीट्यूट के कार्डियोलॉजी विभाग में मरीजों की सुविधा मिल रही है।
विज्ञापन
डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय रायपुर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय और डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय रायपुर स्थित एडवांस्ड कार्डियक इंस्टीट्यूट के कार्डियोलॉजी विभाग में मरीजों के हृदय की नसों में ब्लॉकेज का पता लगाने से संबंधित जांच-एंजियोग्राफी और ब्लॉकेज को बैलून एवं स्टंट खोलने की प्रक्रिया एंजियोप्लास्टी की सुविधा मरीजों को मिलनी शुरू हो गई है।

 

डॉ.  बीआर चिकित्सालय के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसबीएस नेताम ने बताया कि पिछले सप्ताह आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत किये जाने वाले भुगतान की प्रक्रिया में तकनीकी परेशानी के कारण कुछ समय से एंजियोग्राफी जांच एवं एंजियोप्लास्टी प्रक्रिया प्रभावित हुआ था, जो अब पूरी तरह से ठीक हो चुका है। वर्तमान समय में हार्ट के मरीजों को एंजियोग्राफी जांच और एंजियोप्लास्टी इलाज की सुविधा मिल रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें