फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh : बीजापुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की बेटे के सामने हत्या, पहले धमकियां दे चुके थे अज्ञात हमलावर

Sat, 07 Dec 2024 01:31 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर

सार

बीच बचाव करने पहुंचे बेटे के साथ हमलावरों ने हाथापाई की और लक्ष्मी की हत्या कर दी। लक्ष्मी पदम को दो बार पहले भी धमकी मिल चुकी थी।
विज्ञापन
इंदौर में सुपरवाइजर की हत्या। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बासागुड़ा इलाके में अज्ञात हमलावरों ने एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की उसके बेटे के सामने निर्ममता पूर्वक हत्या कर दी है। इस हत्या के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। 

विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बासागुड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम तिम्मापुर में देर रात तकरीबन 8 से 9 बजे के बीच कुछ अज्ञात हमलावरों ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लक्ष्मी पदम की धारदार हथियार से निर्ममता पूर्वक हत्या कर दी है। 

बीच बचाव करने पहुंचे बेटे के साथ हमलावरों ने हाथापाई की और लक्ष्मी की हत्या कर दी। लक्ष्मी पदम को दो बार पहले भी धमकी मिल चुकी थी। सूत्रों के मुताबिक हमलावरों ने कैम्प से 1 किलो मीटर वारदात को अंजाम दिया। रात को हुई इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त है। घटना की आधिकरिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें