छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक नाबालिग युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
बिलासपुर की रहने वाली एक नाबालिग ने अपने साथ हुई दुष्कर्म की वारदात का मामला तोरवा थाने में दर्ज करवाया है। नाबालिग ने जांजगीर चाम्पा स्थित प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड के स्टोर मैनेजर मुकेश शर्मा के खिलाफ नौकरी लगाने के नाम पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
अपनी शिकायत में नाबालिग ने बताया कि अक्टूबर 2024 में उसकी जान-पहचान मुकेश शर्मा से हुई थी। जिसने अपने आप को प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड में स्टोर मैनेजर के पद पर कार्यरत होना बताया। उसने नौकरी लगाने का झांसा दिया और उसका मोबाइल नंबर ले लिया।
नौकरी की चाहत में नाबालिग भी मुकेश शर्मा की बातों में आ गई। इसका फायदा उठाते हुए मुकेश शर्मा ने नौकरी लगा देने की बात कहते हुए नाबालिग के साथ शारीरिक संबंध बनाए। नाबालिग ने एफआईआर में बताया है कि आरोपी मुकेश शर्मा ने तोरवा स्थित महमंद लालखादान के पास सुनसान जगह में कार के भीतर भी शारीरिक संबंध बनाए।
विज्ञापन
किशोरी के मुताबिक, आरपी ने बताया था कि उसके मामा ससुर पंकज जोशी जो कि प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड में असिस्टेंट जीएम के पद पर कार्यरत हैं और उसके पास ऊंची पहुंच है। पुलिस ने नाबालिग का बयान दर्ज कर प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड के स्टोर मैनेजर मुकेश शर्मा के खिलाफ पास्को एक्ट औक विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।