फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: दूध बेचने जा रहे बुजुर्ग को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत

Fri, 04 Jul 2025 02:10 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

रायगढ़ जिले में दूध बेचने जा रहे एक बुजुर्ग को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज अस्पताल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतरा रोड थाना क्षेत्र में दूध बेचने शहर जा रहे एक बुजुर्ग को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। सड़क हादस में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। यहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, कोतरा रोड थाना क्षेत्र के के कलमी गांव मे रहने वाले भुवनेश्वर पटेल (65) गुरुवार सुबह दूध लेकर रायगढ़ की तरफ जा रहे थे। वह ओवर ब्रिज बाबाधाम कोसमनारा पास पहुंचा ही थे, तभी पीछे से आर्टिका कार क्रमांक सीजी 13 एजी 8055 के ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में भुवनेश्वर पटेल के सिर के अलावा शरीर के अन्य हिस्सों में चोट आई।

मौके पर मौजूद लोग उन्हें तत्काल रायगढ़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। कार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत हो जाने के बाद कोतरा रोड थाना पुलिस ने कार चालक के खिलाफ धारा 106 (1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें