फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sukma Encounter: सुकमा में डीआरजी जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दो नक्सली ढेर; सर्च ऑपरेशन जारी

Mon, 08 May 2023 09:05 AM IST
विजय पुंडीर एएनआई, सुकमा

सार

सुकमा जिले के भेजाई इलाके में डीआरजी जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। जानकारी के मुताबिक, मुठभेड़ में दो नक्सली मारे गए हैं। इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।
विज्ञापन
मारे गए नक्सलियों का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के भेजा इलाके में जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के जवानों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो नक्सली मारे गए। इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


मुठभेड़ में सुरक्षा बल ने आठ लाख के इनामी गोलापल्ली एलओएस कमांडर मुडकम एर्रा व एलओएस सदस्य भेमी को मार गिराया है। सुकमा पुलिस ने कहा, 'मुठभेड़ में दो नक्सली मारे गए हैं। पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा खुद पूरे अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं।' 

सुकमा के एसपी सुनील शर्मा ने बताया कि इससे पहले एक मई को नक्सलियों ने सुकमा जिले के इट्टापारा इलाके में निर्माण कार्य में लगे दो टिप्पर ट्रकों में आग लगा दी थी। घटना फूलबागदी थाना क्षेत्र की है। एसपी शर्मा के मुताबिक तीन मजदूरों को सुरक्षित बचा लिया गया और फूलबगड़ी थाने लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें