अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से बात कर राज्य में कानून व्यवस्था की जानकारी ली। राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने आज यहां बताया कि अयोध्या पर शीर्ष अदालत के फैसले के बाद शाह ने आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से दूरभाष पर बात की और राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति के बारे में जानकारी ली।
बघेल ने केन्द्रीय गृह मंत्री को बताया कि छत्तीसगढ़ में स्थिति शांतिपूर्ण है। राज्य सरकार पूरी तरह से चौकन्नी है। उन्होंने शाह को आश्वस्त किया कि शांति व्यवस्था कायम रहेगी, इसके लिए राज्य सरकार लगातार नजर रख रही है।