फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amit Shah CG Visit: गृह मंत्री अमित शाह रायपुर में, सीएम साय ने किया स्वागत; आज बस्तर ओलंपिक में करेंगे शिरकत

Sat, 13 Dec 2025 12:17 AM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

Amit Shah Chhattisgarh visit: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर कल रात रायपुर पहुंचे।
विज्ञापन
सीएम साय ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का किया स्वागत - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Amit Shah Chhattisgarh visit: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर कल रात रायपुर पहुंचे। इस दौरान माना एयरपोर्ट पर सीएम विष्णुदेव साय ने उनका आत्मीय स्वागत किया। माना एयरपोर्ट पर सीएम साय के साथ दोनों डिप्टी सीएम अरुण साव और विजय शर्मा भी मौजूद रहे। उनके अलावा आईजी अमरेश मिश्रा, कलेक्टर गौरव कुमार सिंह और एसएसपी डॉ लाल उमेद सिंह भी उपस्थित रहे।

बताया जाता है कि गृहमंत्री शाह ने देर रात सीएम साय और मंत्रियों से विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। गृहमंत्री शाह आज दोपहर में बस्तर ओलंपिक में शिरकत करने के लिए जगदलपुर जाएंगे। वहां आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के बाद जगदलपुर से नई दिल्ली के लिये रवाना हो जायेंगे।

बता दें कि बस्तर ओलंपिक बीजेपी की साय सरकार का ऐसा कार्यक्रम है, जिसकी चर्चा पीएम नरेंद्र मोदी भी 'मन की बात' कार्यक्रम में कर चुके हैं। वहीं गृहमंत्री शाह भी पिछले साल बस्तर ओलंपिक में शिरकत कर चुके हैं।

विज्ञापन


सीएम साय ने ट्वीट कर लिखा कि ....
 


 

विज्ञापन

जानें मिनट-टू- मिनट शेडयूल

  • केंद्रीय गृहमंत्री शाह शनिवार की सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक रिसोर्ट में आरक्षित कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
  • दोपहर 1:50 बजे वे माना एयरपोर्ट से जगदलपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
  • दोपहर 2:35 बजे उनका जगदलपुर एयरपोर्ट पहुंचने का कार्यक्रम है।
  • शाम 2:45 से 4:45 बजे तक केंद्रीय गृह मंत्री बस्तर ओलंपिक के समापन समारोह में शामिल होंगे।
  • कार्यक्रम खत्म होने के बाद शाम 4:55 बजे वे जगदलपुर से दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें