फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर में खौफनाक बदला: 48 साल के शख्स का खून से लथपथ मिला शव, इलाके में मच गया हड़ंकप

Thu, 11 Dec 2025 09:53 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर

सार

बिलासपुर में भैराबांधा तालाब के पास 48 वर्षीय मनबोध यादव की जमीन विवाद में लोहे की टंगली से सिर पर वार कर निर्मम हत्या कर दी गई। मृतक के पुत्र की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना सकरी क्षेत्र में मंगलवार को जमीन विवाद एक खौफनाक वारदात में बदल गया। भैराबांधा तालाब के पास 48 वर्षीय मनबोध यादव का खून से लथपथ शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक के पुत्र मयंक यादव (20) ने थाना पहुंचकर जानकारी दी कि उसके पिता का शव संदिग्ध अवस्था में पड़ा है।

विज्ञापन


पुलिस ने मामले को गंभीर मानते हुए। मर्ग कायम कर अपराध पंजीबद्ध किया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि जमीन विवाद के चलते आरोपी पक्ष ने लोहे के धारदार टंगली से मनबोध यादव के सिर पर हमला कर उनकी हत्या कर दी। 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने तुरंत आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश जारी किए। निर्देश के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइन) निमितेश सिंह परिहार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सकरी निरीक्षक विजय चौधरी के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई। टीम ने तेज कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में हत्या में शामिल तीनों आरोपियों गौतमचंद साहू,गुलाबचंद साहू,अजय ध्रुव को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांडमे भेजा है।
विज्ञापन


इस कार्रवाई में सउनि सुरेंद्र तिवारी, सउनि राजकुमार वस्त्रकार, प्रआर रवि कुमार लहरे, प्रआर लक्ष्मीकांत कश्यप, आरक्षक सुमंत कश्यप, रूपेश कौशिक, आशीष शर्मा, अमित पोर्ते, कलीराम यादव, मनोज बघेल, विनोद शास्त्री, और पवन बंजारे की भूमिका रही।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें