फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमित जोगी ने प्रियंका गांधी से पूछे 7 सवाल: झीरम नरसंहार पर भूपेश सरकार के गठित SIT पर कब कार्रवाई होगी?

Thu, 13 Apr 2023 08:56 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जोगी के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के बस्तर दौरे को लेकर उनसे कई सवाल पूछे हैं। अमित जोगी ने कहा कि मैं प्रियंका गांधी का बस्तर दौरे पर स्वागत करता हूं।
विज्ञापन
अमित जोगी, प्रियंका गांधी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जोगी के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के बस्तर दौरे को लेकर उनसे कई सवाल पूछे हैं। अमित जोगी ने कहा कि मैं प्रियंका गांधी का बस्तर दौरे पर स्वागत करता हूं। बस्तर की जनता की तरफ से उन्होंने कांग्रेस महासचिव से 7 सवाल कर जवाब मांगे हैं। 

विज्ञापन

 

अमित जोगी के 7 सवाल-
1. सिलगेर गोलीकांड में आज तक न्यायिक जाँच का @bhupeshbaghel सरकार गठन क्यों नहीं किया गया और पीड़ितों को मुआवजा क्यों नहीं मिला?
2. @nmdclimited के डिपाजिट क्रमांक 13 और नारायणपुर की आमदई लोहा खदानों का खरबों का ठेका क्यों उनकी सरकार ने निजी औद्योगिक घरानों को मिट्टी के मूल दे दिया?
3. झीरम नरसंहार पर आज तक उनकी सरकार की ओर से गठित SIT पर कार्यवाही क्यों नहीं हुई?
4. छत्तीसगढ़ की जनता की जमीन, जिसमें  @nmdclimited ने ₹30000 करोड़ की लागत नारायणपुर की आमदई लोहा खदानों का खरबों का ठेका क्यों उनकी सरकार ने एक निजी औद्योगिक घरानों को मिट्टी के मूल दे दिया?
विज्ञापन

3. झीरम नरसिंहार पर आज तक उनकी सरकार की ओर से गठित SIT पर कार्यवाही क्यों नहीं हुई?
4. छत्तीसगढ़ की जनता की ज़मीन, जिसमें  @nmdclimited ने ₹30000 करोड़ की लागत का नगरनार में इस्पात संयंत्र स्थापित किया है, को किस आधार पर मात्र ₹33 करोड़ में बेच दिया गया?
5. इंद्रावती प्राधिकरण में अब तक क्यों कार्यवाही नहीं हुई है?
6. पोलावराम, सुजला-श्रीवन्ती और देव दुल्ला परियोजनाओं से प्रभावितों का अब तक क्यों पुनर्वास नहीं हुआ?
7. अब तक आपकी @bhupeshbaghel  सरकार की ओर से गठित AK पटनायक समिति ने नक्सली प्रकरण में 23000 आदिवासियों बन्धियों में से मात्र 91 लोगों को क्यों छोड़ा गया? क्या बाकी सब वास्तव में दोषी हैं?

उन्होंने उम्मीद जताई है कि कांग्रेस महासचिव प्रवास के दौरान इन सवालों का जवाब जरूर देंगी।

बीजेपी ने कसा तंज
वहीं दूसरी ओर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने आदिवासियों से आरक्षण छीना, रोजगार छीना, उनकी धर्म और संस्कृति भी छीनने पर आमदा है। प्रियंका वाड्रा और क्या छीनने आई है? जो संयंत्र बस्तर में लगने थे उसे मुख्यमंत्री ने अपने विधानसभा पाटन में लगवा कर आदिवासियों का हक छीना है।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें