छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस विभाग में एक अहम प्रशासनिक फेरबदल किया है। 2003 बैच के सीनियर आईपीएस अधिकारी रतनलाल डांगी को चंदखुरी स्थित पुलिस ट्रेनिंग अकादमी के निदेशक पद से हटा दिया गया है। उन्हें फिलहाल पुलिस मुख्यालय (PHQ) अटैच किया गया है।
छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस विभाग में एक अहम प्रशासनिक फेरबदल किया है। 2003 बैच के सीनियर आईपीएस अधिकारी रतनलाल डांगी को चंदखुरी स्थित पुलिस ट्रेनिंग अकादमी के निदेशक पद से हटा दिया गया है। उन्हें फिलहाल पुलिस मुख्यालय (PHQ) अटैच किया गया है। गृह विभाग के सचिव हिमशिखर गुप्ता की ओर से शुक्रवार को इस संबंध में आदेश जारी किया गया। आदेश के मुताबिक, आईपीएस अजय यादव को चंदखुरी ट्रेनिंग अकादमी का नया निदेशक नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार, यह निर्णय उस शिकायत के बाद लिया गया है, जिसमें एक सब इंस्पेक्टर की पत्नी ने आईपीएस डांगी पर सात साल से उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए थे। शिकायत के साथ कई डिजिटल साक्ष्य भी उच्च अधिकारियों को सौंपे गए थे। मामला विभागीय जांच के दायरे में है और फिलहाल जांच जारी है।
इस पूरे प्रकरण पर आईपीएस रतनलाल डांगी का कहना है कि यह “एक सोची-समझी साजिश” है, जिसका उद्देश्य उनकी साफ-सुथरी छवि और संभावित पदोन्नति को नुकसान पहुंचाना है। वहीं, शिकायतकर्ता महिला की बहन और जीजा ने भी मीडिया के समक्ष आरोपों को झूठा बताते हुए खुद को 'भुक्तभोगी' बताया था। विभागीय जांच के परिणाम आने तक गृह विभाग ने कोई औपचारिक टिप्पणी नहीं की है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि 'सावधानीपूर्ण प्रशासनिक निर्णय' के तहत यह कार्रवाई की गई है।