फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरबा: एंबुलेंस चालक को फर्जी पुलिस बनकर किया अगवा, जंगल में ले जाकर की पिटाई; शरीर पर जख्म के निशान

Tue, 06 May 2025 06:33 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा में एंबुलेंस मालिक ने पूर्व चालक अरुण पटेल को फर्जी पुलिस बनकर अगवा कर जंगल में पिटाई की। अरुण ने पुलिस में शिकायत दर्ज कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
परिजनों के साथ पूर्व चालक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसईसीएल क्षेत्रीय कार्यालय के पास खड़ी एक एंबुलेंस में आग लगने की घटना के बाद एंबुलेंस मालिक दिनेश चौरसिया और उनके सहयोगियों पर गंभीर आरोप लगे हैं। आरोप है कि उन्होंने दादर खुर्द निवासी पूर्व एंबुलेंस चालक अरुण पटेल को फर्जी पुलिस बनकर अगवा किया और लबेद के जंगल में ले जाकर मारपीट की। इसके बाद उसे मुड़ापार बाजार में छोड़ दिया गया।

विज्ञापन


अरुण ने बताया कि उन्होंने कई महीने तक दिनेश की एंबुलेंस चलाई, लेकिन भुगतान न मिलने के कारण तीन-चार महीने पहले काम छोड़ दिया था। इसके बाद से मालिक के साथ उनका विवाद चल रहा था। सोमवार को एंबुलेंस में आग लगने के बाद मालिक ने अरुण पर आगजनी का आरोप लगाया। अरुण के अनुसार, सोमवार दोपहर कुछ लोग चार-पहिया वाहन में उनके घर पहुंचे और खुद को पुलिसवाला बताकर उन्हें जबरन ले गए। उनका मोबाइल बंद कर दिया गया। जंगल में ले जाकर उनकी बेरहमी से पिटाई की गई, जिससे उनके सिर, हाथ और पीठ पर जख्म के निशान हैं। अरुण का आरोप है कि मारपीट के दौरान उनसे जबरन कागज पर हस्ताक्षर करवाए गए और आगजनी कबूलने का दबाव बनाया गया।

अरुण की भाभी नम्रता पटेल ने बताया कि कुछ लोग घर आए और पुलिस होने का दावा कर अरुण को ले गए। फोन करने पर अरुण का मोबाइल बंद मिला। देर शाम एंबुलेंस मालिक दीपक से बात होने पर अरुण डरा-सहमा लगा। रात को घर लौटने पर उसने घटना की पूरी जानकारी दी। अरुण ने मानिकपुर चौकी में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने एंबुलेंस में आगजनी के मामले में प्राथमिकी दर्ज की है और अरुण के साथ मारपीट की शिकायत पर भी कार्रवाई की बात कही है। अरुण और उनके परिवार को इस घटना से गहरा सदमा लगा है। उनके शरीर पर गंभीर चोटें हैं और वे डरे हुए हैं। अरुण और

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें