फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: सरगुजा के जंगल में मिले दो नर कंकाल, छह साल से लापता किशोरी-युवक के होने की आशंका

Sun, 10 May 2026 09:08 AM IST
अंबिकापुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सरगुजा जिले के धौरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चमारीलुंगरा जंगल में शनिवार को दो नर कंकाल मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस को आशंका है कि ये नरकंकाल छह वर्ष पहले ग्राम जमोनी से रहस्यमयी ढंग से लापता हुए एक किशोरी और युवक के हो सकते हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों कंकालों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, वर्ष 2020 में ग्राम जमोनी निवासी एक किशोरी और 19 वर्षीय विनोद कोरवा अचानक लापता हो गए थे। परिजनों ने उनकी काफी तलाश की थी, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पाया था। अब जंगल में मिले नर कंकालों के पास से एक फ्रॉक और हाफ पैंट बरामद हुआ है। कपड़ों के आधार पर परिजन और पुलिस दोनों यह संभावना जता रहे हैं कि कंकाल उन्हीं दोनों के हो सकते हैं।

बताया जा रहा है कि शनिवार को गांव के कुछ कोरवा ग्रामीण चूहा मारने के लिए जंगल की ओर गए थे। इसी दौरान चमारीलुंगरा नाले के पास झाड़ियों में उन्हें मानव कंकाल दिखाई दिए। यह देख ग्रामीण घबरा गए और तत्काल गांव लौटकर सरपंच को इसकी सूचना दी। इसके बाद पुलिस को मामले से अवगत कराया गया।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही धौरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कंकालों की शिनाख्त के लिए वैज्ञानिक जांच और अन्य आवश्यक प्रक्रिया कराई जाएगी। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें