फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में कुदरत ने बरपाया कहर: सरगुजा में आकाशीय बिजली गिरने से दो की मौत; दो भाई घायल

Sat, 18 Jul 2026 03:39 PM IST
अंबिकापुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर

सार

सरगुजा जिले के लुंड्रा थाना क्षेत्र के ग्राम नागम में शुक्रवार शाम आकाशीय बिजली गिरने से दर्दनाक हादसा हो गया। हल्की बारिश के दौरान एक पेड़ के नीचे बैठे चार बच्चे इसकी चपेट में आ गए। इस दुर्घटना में दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो सगे भाई झुलस गए।
 
विज्ञापन
आकाशीय बिजली ने दो घरों के बुझाए चिराग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरगुजा जिले के लुंड्रा थाना क्षेत्र के ग्राम नागम में शुक्रवार शाम आकाशीय बिजली गिरने से दर्दनाक हादसा हो गया। हल्की बारिश के दौरान एक पेड़ के नीचे बैठे चार बच्चे इसकी चपेट में आ गए। इस दुर्घटना में दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो सगे भाई झुलस गए।

विज्ञापन


घायल दोनों भाइयों का अस्पताल में उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार उनकी स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर और स्थिर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम करीब 5 बजे ग्राम नागम में बारिश शुरू हुई थी। इसी समय ये चारों बच्चे एक पेड़ के नीचे बैठकर मोबाइल देख रहे थे। अचानक तेज चमक के साथ आकाशीय बिजली उसी पेड़ पर आ गिरी। बिजली गिरने से चारों बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए। ग्रामीणों ने बताया कि बच्चे बारिश शुरू होने के बाद भी पेड़ के नीचे ही बैठे रहे थे। इसी वजह से यह दुखद हादसा हो गया। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

मृतकों और घायलों की पहचान
इस दुर्घटना में 12 वर्षीय रंजीत नगेशिया की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। रंजीत के पिता का नाम लोहरा नगेशिया है। 12 वर्षीय रोशन नगेशिया (पिता विजय नगेशिया) ने भी मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं 11 वर्षीय प्रभु राम (पिता भीमसाय) और उसका 13 वर्षीय भाई दिनेश घायल हो गए।
विज्ञापन


घायलों का उपचार
प्रभु राम और दिनेश को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। वहां उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों ने बताया कि दोनों की हालत अब स्थिर है। उनकी जान को कोई खतरा नहीं है।

विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें